21 जुलाई को जयपुर दौरे पर रहेंगे अमित शाह: इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, जानिए

0
726
Amit Shah Jaipur Visit
Amit Shah Jaipur Visit

अगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 20 और 21 जुलाई को रखी गई है। इसी उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इसमें शामिल होने जयपुर पधार रहे हैं। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष 21 जुलाई को जयपुर आएंगे। Amit Shah Jaipur Visit 

शाह कार्य समिति के समापन के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें लेंगे और आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही एक अगस्त से शुरू हो रही मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के सुराज गौरव यात्रा पर भी चर्चा हो सकती है।

Read More: Sachin Pilot thinks Congress is a people’s government. Is he lying to himself or …?

अमित शाह के जयपुर दौरे पर इस दौरान निम्न 10 अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में …. Amit Shah Jaipur Visit 

  1. राजस्थान का चुनावी रोडमेप। किस तरह से लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव। कांग्रेस को घेरने की रणनीति पर जरूरी विचार होगा। Amit Shah Jaipur Visit 
  2. चुनाव के लिए समिति का गठन और संभावित नामों पर चर्चा। Amit Shah Jaipur Visit 
  3. प्रदेश में जातिगत समीकरण पर चर्चा होगी। बड़ी जातियों को साधने के साथ दलितों को साथ रखना होगा। गुर्जरों व राजपूतों की नाराजगी दूर करने पर होगा ध्यान।
  4. लोकसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में जो निर्णय हुए थे, उनकी वर्तमान स्थित पर नजर होगी।
  5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के प्रस्तावित दौरे पर विचार—विमर्श।
  6. प्रदेश के विभिन्न मुद्दे जिनपर कार्य किया जा रहा है और किया जा सकता है।
  7. संगठन की टीम में फेरबदल किया जाना निश्चित है। ऐसे में किन नए लोगों को जगह मिलती है और किन पुरानों को वापस बुलाया जाता है, दोनों बातों पर चर्चा होगी।
  8. संगठन के आगामी कामकाज पर नजर होगी।
  9. बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर ध्यान दिया जाएगा। इससे संबंधित रणनीति तैयार होगी।
  10. विस्तारक योजना की अब तक की रिपोर्ट पर बहस होगी। योजना को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा होगी।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here