बीजेपी आलाकमान ने CM वसुंधरा समेत शीर्ष BJP नेताओं को किया दिल्ली तलब

    1
    2666
    Amit Shah
    भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने आज प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित सभी शीर्ष बीजेपी नेताओं को दिल्ली तलब किया है।

    भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने आज प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित सभी शीर्ष बीजेपी नेताओं को दिल्ली तलब किया है। राजस्थान में साल की आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति और पिछले 2 महीने से रिक्त चल रहे प्रदेशाध्यक्ष पद के नाम को लेकर चर्चा के लिए ऐसा किया गया है। Amit Shah

    पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, सीआर चौधरी, राज्य गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, परिवहन मंत्री युनूस खान और सामाजिक न्याय मंत्री अरूण चतुर्वेदी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। Amit Shah

    Read More: पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी एम्स अस्पताल में भर्ती, सेहत में हो रहा है सुधार

    इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, सह संगठन महामंत्री वी.सतीश और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी रही। बैठक कुछ समय पहले समाप्त हो चुकी है। हालांकि अभी तक बैठक की आंतरिक हलचल का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पार्टी की सक्रियता को देखते हुए कहा जा सकता है कि भाजपा की प्रदेश इकाई को जल्दी ही नया प्रदेशाध्यक्ष का चेहरा जल्दी मिल सकता है। Amit Shah

    याद दिला दें कि 16 अप्रेल को अशोक परनामी ने प्रदेशाध्यक्ष पद से ​इस्तीफा दिया था। उसके बाद से पार्टी में अध्यक्ष की कुर्सी खाली है। बीते दो महीनों में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ कई नेताओं के नाम प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर सामने आया लेकिन सहमति नहीं मिलने से यह घोषणा अब तक अटकी रही। कर्नाटक चुनावों की वजह से भी मामला टाल दिया गया। Amit Shah

    अब माना जा रहा है कि राजस्थान विधानसभा चुनावों की नजदीक आ रही तारीख को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व इस मुद्दे पर गंभीर हो गया है। दिल्ली बुलाए गए नेताओं से शाह वन—टू—वन भी कर सकते है और सामूहिक तौर पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें, राजस्थान में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं। बीजेपी वर्तमान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

    1 COMMENT

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here