अलवर में मॉब लिंचिंग: 3 युवकों को भीड़ ने जमकर पीटा, एक की मौत

    0
    368

    अलवर। प्रदेश के अलवर से मॉब लिंचिंग का नया मामला सामने आया है। जिले के बानसूर में लकड़ी काटने आए 3 मुस्लिम युवकों की एक दर्जन से ज्यादा लोगों की भीड़ ने पिटाई की। भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि दो अन्य मुस्लिम युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि फॉरेस्टकर्मियों की गाड़ी में भरकर 8-10 से अधिक लोग आए थे। ग्रामीणों ने जेसीबी लगाकर रोका और मारपीट की। अलवर के हरसोरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

    जानिए कैसे हुई पूरी घटना
    पीड़ित ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक तैय्यब खान ने जानकारी दी है कि 17 अगस्त को उनके बेटे वसीम ने ग्राम रामपुर (बानसूर) से लकड़ी खरीदी थी, जिसको लेने वो शाम को गया था। उसके दोस्त आमिष ने हमें बताया कि हम शाम में लकड़ी भर रहे थे, उसी दौरान हमें पता चला कि वन विभाग वाले आ रहे हैं। जिसके बाद हम अपनी गाड़ी को लेकर वहां से निकल गए। लेकिन हमारे पीछे वन विभाग की गाड़ी आई। जेसीबी ने हमारा रास्ता रोका और हमें हमारी कार से निकाल कर वो लोग हमें पीटने लगे। लगभग 12 से 15 लोग इसमें शामिल थे।