आचार्य प्रमोद कृष्णम ने फिर गहलोत के खिलाफ मोर्चा, कहा- भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और लाल डायरी

    0
    149

    जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई बार कांग्रेस पार्टी के नेता खूब खरीखोटी सुनते रहते है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रदेश में कथित भ्रष्टाचार और रेप को लेकर घेरा है। इसके अलावा लाल डायरी का भी जिक्र किया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कहा, भ्रष्टाचार,बलात्कार ‘लूट खसोट’ और खनन, नासिर-जुनैद की हत्या ‘लाल डायरी’ और गमन।

    सीडब्ल्यूसी में शामिल नहीं होने पर जताई नाराजगी  
    कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीडब्ल्यूसी में शामिल नहीं होने पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को उनकी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिन्दू नाम से नफरत है। कांग्रेस के कुछ नेता को भगवा से नफरत है। उन्हें वंदें मातरम से भी नफरत है।

    पहले भी साधा था निशाना
    यह पहली बार नहीं है जब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा मर्डर केस में अशोक गहलोत के बयान की निंदा की थी उन्होंने कहा था, श्रद्धा मर्डर केस को सामान्य बताने वाला अशोक गहलोत का बयान बेहद अफसोस जनक है। उनका बयान अपराधियों के हौसले बढ़ाने वाला है।