
हुनर हर इंसान में छिपी हुई प्रभिभा होती है जो वक्त के साथ सबसे सामने आती है। कई लोग अपनी प्रतिभा को छिपाने की कोशिश करते हैं, मगर प्रतिभा कभी छिपी नहीं रह सकती है। सोशल मीडिया पर एक पुलिस वाले का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो गाना गा रहे हैं। वो पंजाबी में गा रहे हैं, जिसे सुनने के बाद आप भी उनके फैन हो जाएंगे।
इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख पाएंगे कि कैसे एक पुलिस वाले अपनी सुंदर आवाज़ में गाना गा रहा है। और एक आदमी तबले पर उसे सुर दे रहा है। ये पुलिसवाला अपनी आवाज़ से आस-पास के लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
इस वीडियो को मनीष मेहरा नाम के एक यूजर ने अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है। मनीष मेहरा के मुताबिक इस पुलिस का नाम कुलजीत सिंह है। गौर करने वाली बात ये है कि इस वीडियो को बॉलीवुड सुपरस्टार रणदीप हुड्डा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
A uniform doesn’t dehumanise you .. here is a lovely reminder of how human and talented people in uniform can be .. enjoy pic.twitter.com/Kh1vKV3aD4
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) April 21, 2017

