68वें राजस्थान दिवस पर देखने को मिला कला-संस्कृति-खेल का अनूठा संगम

    0
    1624
    Horse How on Rajasthan Diwas 2017

    खूब भाये लोगों को जाबांज़ स्वान दल, बीएसएफ ऊंट बैंड, जयपुर घराने के रंगबिरंगे कत्थक नर्तक और बाल फिल्में। अब फैशन डिजाइनर बीबी रसैल और बॉलीवुड गायक मोहित चौहान का है इंतज़ार…

    गत कुछ दिनों में राज्य सरकार ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर रंगारंग कार्यक्रमों की तैयारी की थी। 27 मार्च को सवाई मानसिंह स्टेडियम में 68वें राजस्थान दिवस की शुरुआत होते ही लोगों में उत्साह बढ़ गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह-सुबह साइकिल मेराथॉन से हुई जिसमें आम जनता ने बढ़-चढ़ से किया। रात में सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में एक भव्य उट्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसमें 5-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के साथ बेहतरीन आतिशबाज़ी देखने को मिली।

    Rajasthan Diwas 2017 Dog Show

    इस मौके पर बाल फिल्म महोत्सव तथाअंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे सरकारी स्कूलों सहित राज्य के कई बच्चों ने हेड़ा होंडा और गौरा जैसी कई प्रेरणादायक फिल्में देखीं।

    जेडीए पोलो ग्राउंड में बीएसएफ जवानों द्वारा प्रदर्शित टैटू शो में हमें अपने राज्य के वीर सैनिकों तथा सुरक्षाकर्मियों का गौरव देखने को मिला। पुलिस द्वारा प्रशिक्षित स्वान दलों ने अपनी स्फूर्ति, सूंघने की क्षमता तथा सक्रियता से लोगों को प्रभावित किया। इस स्वान दल में शुमार बेल्जियन मैलिनॉयस प्रजाति के स्वानों ने बड़ी ही चुस्ती से आतंकवादी दलों के मंसूबे विफल कर दिए। उनको 12 फुट ऊंची दीवार फांदते हुए तथा एक छलांग में बस के अंदर घुसते देख दर्शक हतप्रभ रह गए।

    Camel Ride on Rajasthan Diwas 2017

    इस अवसर पर घोड़ों ने अपनी चहलकदमी से लोगों को आकर्षित किया और रंगारंग ऊंटों पर सवार बीएसएफ जवानों ने करतब प्रस्तुत किये। ऊंटों के ‘सम्राट’ ने झुक कर मुख्यमंत्री को सलामी भी दी।

    Rajasthan Diwas 2017

    इसके अलावा हमें जेकेके प्रदर्शनी में राजस्थान की संस्कृति तथा रंगमंच की एक छटा देखने को मिली। सेंट्रल पार्क में आयोजित कथक नृत्य उत्सव में जयपुर घराने की डांसर्स ने लुभावने नृत्य प्रस्तुत किये। जानकारी के अनुसार इस मौके पर 27 मशाल का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन एक लेज़र शो से होगा जिसके साथ ही रंगारंग राजस्थान महोत्सव का समापन होगा।