राजनीति में ईजाद हुआ नया शब्द, गोवा और मणिपुर में भाजपा ने बनाई  ‘ चोरी की सरकार ‘ : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

0
938
Rahul Gandhi trolls

हाल ही में देश के पांच राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुल में विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन पांच राज्यों में से भाजपा ने उत्तरप्रदेश सहित चार राज्यों में अपनी सरकार बनाई हैं और पंजाब में कांग्रेस की सरकार का गठन हुआ हैं। राज्य राज्यों में चुनावी हार से तिलमिलाई कांग्रेस के बयानों से साफ जाहिर होता हैं कि खिसियानी बिल्ली अब खंभे को नोच रही हैं। हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भी ऐसा ही बयान सामने आया हैं जिससे जाहिर होता हैं कि अब सभी अपनी-अपनी अक्लों के घोड़े दौड़ा रहे हैं।

राहुल गांधी ने किया नया शब्द ईजाद चोरी की सरकार

हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राजनीति में एक नए शब्द का अनावरण किया हैं। राहुल जी ने कहा हैं कि गोवा और मणिपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारों की चोरी की हैं। अब कांग्रेस उपाध्यक्ष को कौन समझाए की बड़ी मुश्किल से तो बिल्ली के भाग का छींका टूटा हैं उसमें में तीन पांच आ रही हैं। भाजपा ने मणिपुर और गोवा में सरकार बनाई है ना कि चोरी कि हैं। सरकार क्या राहुल गांधी के गुल्लक में थी जो मोदी चुराकर भाग गए।

जब चोरी की सरकार बन रही थी तो राहुल बाबा क्या कर रहे थे?

राहुल गांधी की सरकार चोरी करने वाली बात को शायद कोई न्यूज चैनल या फिर कोई राजनीतिक विशेषज्ञ भी नही समझ पाया । लोकतंत्र में भी क्या कोई सरकार चुराई जा सकती हैं ? भाई कोई राहुल गांधी जो की समझाए कि जब मोदी सरकार चुरा रहे थे तो आप क्या कर रहे थे? मनोहर परिकर जी गोवा में सरकार चुराकर बना रहे थे तो आपने भी सरकार चुराने का प्रयास क्यो नही किया? गोवा में कांग्रेस के 17 विधायक थे लेकिन एक विधायक ने खुद कांग्रेस नो वोट नही किया । ऐसे में राहुल बाबा सरकार चुराने की बात कैसे कर सकते हैं।

गोवा और मणिपुर में बनी चोरी की सरकार- राहुल गांधी

राहुल गांधी को शायद पता नही लेकिन गोवा में कांग्रेसियों का कहना हैं कि पार्टी के हाईकमान यानी राहुल गांधी से बातचीत नही हो पाने के कारण सरकार नही बना पाए, फिर दिग्गी को युहीं कोर्ट की फटकार खाने के लिए दौड़ा दिया। यही हालत कांग्रेसियों की पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हुई। यहां भी कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा सीटे मिली और राहुल बाबा के मुताबिक यहां भी भाजपा ने सरकार चुराकर बनाई हैं ।