जयपुर। भारतीय नौसेना में नौकर कर देश सेवा करने वालों के लिए एक शानदार अवसर आया है। इंडियन नेवी ने सेलर और आर्टिफिशर के 2500 पदों पर भर्ती निकली है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 12वीं पास उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उमीदवारों का सिलेक्शन 3 चरण में होने वाले टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया आज शुरू हो गई और उम्मीदवार 5 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
21,700 से 69,100 रुपए मिलेगी सैलरी
चयनियत उमीदवारों को शुरुआती ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें हर महीने 14,600 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पीरियड खत्म होने के बाद उमीदवारों को नेवी के डिफेंस पे मैट्रिक्स लेवल-3 में प्रमोट किया जाएगा। इसके बाद उनकी मंथली सैलरी 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक बढ़ा दी जाएगी।
योग्यता
इंडियन नेवी की भर्ती में शामिल होने के लिए उमीदवारों की डेट ऑफ बर्थ कि 01 अक्टूबर 2002 से 31 जुलाई 2005 के बीच होनी जरूरी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता मैथ और फिजिक्स के साथ 12वीं पास है। आर्टिफिसिर अप्रेंटिस पोस्ट के लिए 12वीं में 60% अंक स्कोर करना जरूरी है।
तीन च्ररणों में होगी चयन प्रक्रिया
पहला चरण : दोनों पदों के लिए एक कॉमन लिखित परीक्षा होती है। पेपर हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आते हैं। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं।
दूसरा चरण : सिलेक्शन की दूसरी स्टेज में फिजिकल टेस्ट देना पड़ता है। इसमें कैडेट्स की इन बातों पर ध्यान दिया जाता है।
तीसरा चरण : दोनों स्टेज में पास होने वाले कैंडिडेट्स को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाता है। इसमें पास होने वालों की मेरिट लिस्ट देखते हुए सेलेक्शन किया जाता है।