सेफ्टी टैंक साफ कर रहे 4 मजदूरों की जहरीली गैस में दम घुटने से मौत

    0
    633

    जयपुर। प्रदेश के बीकानेर शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र के करणी औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। ऊन फोन फैक्ट्री में बने सेफ्टी टैंक साफ करने उतरे चार मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना पर प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और बारां-झालावाड़ से सांसद दुष्यंत सिंह ने संवेदना प्रकट की है।

    मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार आर्थिक सहायता दे : राजे
    शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताते हुए वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर लिखा, बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऊन फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण चार श्रमिकों की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शान्ति व परिजनों को सम्बल देने की कामना करती हूं। राज्य सरकार से आग्रह है कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

    ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें : दुष्यंत सिंह
    सांसद दुष्यंत सिंह ने भी संवेदना प्रकट करते हुए ट्विटर पर लिखा, बीकानेर के बीछवाल क्षेत्र में करनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऊन फैक्ट्री में गैस रिसाव के चलते चार श्रमिकों की मृत्यु का समाचार सुन हृदय आहत है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगतों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।