कांग्रेस की फितरत रही है झूठे वादे, झूठी बातें और झूठे इरादे: राजे

    0
    807
    Congress false promises

    मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में 50 फीसदी महिलाएं मुख्यमंत्री होंगी। पहले वे बताए कि आज कांग्रेस शासित किस राज्य में महिला मुख्यमंत्री है। झूठे वादे, झूठी बातें और झूठे इरादे कांग्रेस की फितरत रही है। इनके नेताओं को झूठ बोलकर वोट मांगने में जरा भी शर्म नहीं आती। मुख्यमंत्री राजे प्रदेश के सभी जिलों की महिलाओं से ऑडियो ब्रिज कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रही थी। Congress false promises

    उन्होंने कहा कि किसी को भी हम महिलाओं की शक्ति को कम नहीं आंकना चाहिए। राजस्थान की महिलाएं कमजोर नहीं है, यहां कि हर महिला मुख्यमंत्री है, हर महिला वसुन्धरा राजे है। इन चुनावों में हम सब बहने मिलकर कांग्रेस को बता देंगे कि राजस्थान में नारी शक्ति को कोई नहीं हरा सकता। यहां तो नारी शक्ति ही जीतेगी। Congress false promises

    आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं क्योंकि उनका चुनाव महिला विरोधी ताकतों से हैं। ऐसी ताकतों से हैं जिन्होंने हमेशा नारी जाति का अपमान किया है। भ्रष्टाचार की बात हो या दुष्कर्म और हत्या के मामले, ऐसी ताकतों ने पिछली कांग्रेस सरकार में सारी ही हदें पार कर दी थी और आज कह रहे हैं कि राजस्थान में महिला सुरक्षित नहीं है। हमने तो किसी भी 12 वर्ष तक की बच्ची के साथ दुष्कर्म होने पर आरोपी को मौत की सजा तक का कानून बनाया है। महिलाओं के उत्थान के लिए हमने जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक की योजनाएं बनाई हैं।

    Read More: कांग्रेस करती रही आज-कल, भाजपा ने पहुंचाया हर गांव-शहर में जल

    नारी शक्ति के बारे में वसुन्धरा राजे ने कहा कि आप सब महिलाएं मिलकर ऐसे लोगों को बता दों कि हमारी बहनों को पुरूषों के बराबर हक मिले, इसलिए हमने देश में पहली बार पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत पदों पर महिलाओं को आरक्षण दिया। आज पंचायतीराज संस्थाओं में आधे पदों पर महिलाओं का राज है, अगर कांग्रेस के लोग अदालत में नहीं जाते तो स्थानीय निकायों में भी 50 प्रतिशत पदों पर महिलाएं ही होती। Congress false promises

    बता दें, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भी मुख्यमंत्री राजे के इस बयान के बाद राहुल गांधी के बयान के पुन: दोहराया है। उन्होंने इस संबंध में इंदिरा गांधी, प्रतिभा पाटिल और शीला दीक्षित जैसे उदाहरणों से राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष का बचाव किया है। Congress false promises