वज़न कम करने के लिए खाएं ये 5 चीज़े बिना पकाये..

    0
    1236

    आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी फिटनेस का ख्याल नहीं रख पाते हैं। लेकिन हर कोई चाहता है कि वह फिट और फाइन रहे। मोटापा कई बार कई परेशानियों का कारण भी बन जाता है। अधिक मोटापे से कई बार व्यक्ति मजाक का पात्र बन कर रह जाता है। अगर आप भी मोटापा घटाने के लिए आप हरसंभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन उसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं तो इसके पीछे दो प्रमुख कारण होते हैं। पहला आपका खानपान और दूसरा आपकी जीवन—शैली। अगर आप भी मोटापा कम करना चाहते हैं तो हम आपको ऐसी 5 चीज़े बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बिना पकाये खाकर वज़न कम कर सकते हैं। आइये जानते हैं वज़न घटाने के लिए बिना पकाये क्या खाएं..

    दही

    दही के वैसे तो बहुत सारे फायदे है लेकिन इसका सेवन कर वज़न कम किया जा सकता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो बैक्टिरिया के अच्छे प्रकार हैं। यह बैक्टिरिया शरीर में बची हुई चर्बी को हटाने में मदद कर सकते हैं। दिन में कम से कम एक बार दही का सेवन कर वज़न कम किया जा सकता है।

    Read More: पचपदरा में लगने वाली रिफाइनरी बनेगी देश में एक मॉडल: मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

    दालचीनी

    दालचीनी आपके ब्लड शुगर को कोशिकाओं में पहुंचाने का काम करता है, जिसका इस्तेमाल ऊर्जा के तौर पर होता है। अगर चीनी की मात्रा शरीर में एक बार कम हो जाती है तो वजन कम करने में आसानी हो जाती है। हर रोज खाने में एक चौथाई से लेकर एक छोटी चम्मच तक दालचीनी इस्तेमाल किया जाना चाहिए। दालचीनी में पाया जाने वाला सिनेमोनलडिहाइड शरीर में खून की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे वज़न कम किया जा सकता है।

    मिर्च

    मिर्च में पाया जाने वाला कैप्सीकिन तत्व मिर्च को तीखापन प्रदान करता है। साथ ही मेटाबॉलिक रेट को भी बढ़ाता है। मिर्च वज़न को संतुलित रखने में मदद करती है। जब कैप्सीकन को पचाया जाता है तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इसलिए इससे बहुत जल्दी ही वज़न कम किया जा सकता है।

    सेब

    जूस के बजाय साबुत फल खाना अच्छा रहता है। सेब में पैक्टिन केमिकल होता है। सेब के साथ कई फलों के छिलकों में पैक्टिन पाया जाता है। यह पैक्टिन फैट को कम करने का काम करता है। सेब को आप बिना छिलका उतारे खाएं। नियमित सेब के सेवन से आपको वज़न कम करने में मदद मिलेगी। जल्द ही आप अपना वजन घटा पाएंगे। weight loss

    ग्रीन सुपर ड्रिंक weight loss

    अगर आप डेरी प्रोडक्‍ट दूध और छाछ से पसंद नहीं करते हैं तो केले, पालक, फ्लैक्‍स, दाल-चीनी और बादाम से ग्रीन सुपर ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। इन सबको ग्राइंडर में मिलाकर तैयार करने पर ग्रीन सुपर ड्रिंक बनाई जाती है। यह वज़न कम करने का काम करता है। weight loss

    इनके सेवन से भी कम कर सकते हैं अपना वज़न weight loss

    इनके अलावा आप बिना फैट वाला दूध या दही खा सकते हैं। रेशेदार और फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थ जैसे अंकुरित चने, अनाज और दालें अधिक खाएं। मोटापा घटाने के लिए दवाइयों का सेवन नहीं करें। एक बार में बहुत सारा खाना खाने के बजाय कम मात्रा में दिन में दो-तीन बार खाएं। खाने में चीनी और नमक की मात्रा कम करें। कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन से भी मोटापा कम करने में मदद मिलती हैं। मोटापा घटाने के लिए आपको सोया, मूंग दाल, राजमा आदि खाना चाहिए। मोटापा कम करने में पानी भी मदद करता है। पानी की मात्रा अधिक होने से आपको भूख कम लगेगी और अतिरिक्त चर्बी कम होने में भी मदद मिलती है। सोयाबीन में मौजूद लेसिथिन केमिकल सेल्स पर फैट जमा होने से रोकता है। इन सब का सेवन कर आप अपना वज़न कम कर सकते हैं। weight loss