REET 2018 के द्वारा 35 हजार III ग्रेड शिक्षकों की होनी है भर्ती

0
951
REET 2018

राजस्थान सरकार प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। वर्तमान राजे सरकार लाखों की संख्या में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवा चुकी है। जल्द ही रीट परीक्षा द्वारा तृतीय श्रेणी के 35 हजार शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसके अलावा वर्तमान राजे सरकार ने कई अन्य भर्तियां भी निकाली है। राजे सरकार 13 दिसंबर को सत्ता में सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूरे करने जा रही है। ऐसे में ​उम्मीद की जा रही है कि बाकी बचे एक साल के कार्यकाल में एक लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां निकलेगी।

करीब 10 लाख आवेदन आ चुके हैं 35 हजार पदों के लिए

हाल ही में रीट परीक्षा 2018 के लिए प्रदेश के युवा बेरोजगार उम्मीदवारों से आॅनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसमें करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय के लिए हो रही है। पहले यह भर्ती 25 हजार पदों पर की जानी थी लेकिन राजे सरकार ने बेरोजगार युवाओं की मांग और शिक्षकों की कमी के चलते 10 हजार पद बढ़ाते हुए 35 हजार पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है। राज्य में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए यह भर्ती रोजगारपरक साबित हो सकती है।

Read More: मुख्यमंत्री राजे का दौरा ये सौगातें लेकर आया खेतड़ी के लिए..

11 फरवरी को होनी है रीट परीक्षा 2018

तृतीय ​श्रेणी के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाने वाली रीट परीक्षा अगले साल 11 फरवरी को राज्यभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव भी किया जा सकता है। अंतिम परिणाम के बाद जिला स्तर पर वर्गवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर नियुक्ति दे दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के जरिए अगले शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले नियुक्ति देकर विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

प्रथम और द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की भी होनी हैं भर्तिया

राजस्थान में प्रथम और द्वितीय श्रेणी के शिक्षकों की कमी को देखते हुए सरकार जल्द ही भर्ती की घोषणा कर सकती है। हालांकि यह अंदाजा लगना मुश्किल है कि कितने पदों पर सरकार भर्ती को मंजूरी देगी। लेकिन राज्य में अगले वर्ष होने वाले चुनावों को देखते हुए यह माना जा सकता है कि राजे सरकार बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देगी। इन भर्तियों के अलावा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों पर भी जल्द ही भर्तियों को मंजूरी दी जा सकती है। यानी आने वाले एक वर्ष में करीब लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी राजे सरकार प्रदेश के युवाओं को देगी।

फिलहाल विभिन्न विभागों में हो रही है 60 हजार पदों पर भर्ती

राजे सरकार वर्तमान में करीब 60 हजार पदों पर भर्ती को मंजूरी दे चुकी है। जिसमें तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 35 हजार पद, कांस्टेबल के 5500 पद, कृषि विभाग में 4 हजार पद, एलडीसी के 10 हजार से ज्यादा पद, संस्कृत शिक्षक भर्ती, लाइब्रेरियन भर्ती, कॉलेजों में टीचिंग सहित विभिन्न पदों पर भर्ती आदि के करीब 60 हजार पद शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द सरकार इन बाकी भर्तियों की भी विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। जिससे प्रदेश के बेरेाजगार युवाओं को बड़ी संख्या में सरकारी रोजगार मिलेगा। साथ ही राजे सरकार कंपनियों, संस्थानों, संगठनों से एमओयू कर बड़ी संख्या में राज्य के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलवाकर निजी क्षेत्र में भी रोजगार मुहैया करा रही है।