
Gujarat Elections प्रचार पूरे जोरों पर है। गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होने में अब सिर्फ 2 दिन बाकी रह गए हैं। गुजरात में विधानसभा के लिए प्रथम चरण के मतदान 9 दिसंबर को होने जा रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान 14 दिसंबर को होंगे। गुजरात की विभिन्न पार्टियों के नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित बाहरी नेता और कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव में जान लगा दी है। गुजरात का पड़ोसी राज्य राजस्थान है। यहां बड़ी संख्या में राजस्थानी रहते हैं। इसी कारण गुजरात चुनावों में राजस्थान के बड़ी संख्या में नेता अपनी अपनी पार्टियों का प्रचार कर रहे हैं। राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे का भी सूरत में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम था लेकिन उनका बीच में ही रास्ता रोक दिया गया। नीचे हम बताने जा रहे हैं आखिर मुख्यमंत्री राजे का रास्ता किसने रोका…
यह था मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रास्ता रोकने वाला
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे को गुजरात जाते समय बीच में ही वापस लौटना पड़ा। मुख्यमंत्री मंगलवार को हेलीकॉप्टर से गुजरात में विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए गई थी, लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें बीच में ही वापस लौटना पड़ा। सीएम राजे को मंगलवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के धनेरा विधानसभा क्षेत्र में एक और सूरत में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करना था। लेकिन वे खराब मौसम के चलते वहां नहीं पहुंच सकी इस वजह से उनकी रैलियां रद्द कर दी गई।
Read More: 7वीं बार विधायक बनने के लिए मैदान में, प्रचार पर एक रुपया भी खर्च नहीं करता है यह प्रत्याशी
उदयपुर से गुजरात के लिए रवाना हुई लेकिन बीच में लौटना पड़ा
मुख्यमंत्री राजे मंगलवार सुबह जयपुर से विमान द्वारा उदयपुर पहुंचीं थी। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से गुजरात के बनासकांठा जिले के पंथवाड़ा हैलीपैड के लिए रवाना हुईं। लेकिन उड़ान के बीच में ही बादलों ने सीएम के हैलीकॉप्टर को घेर लिया था जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई और मुख्यमंत्री राजे को वापस उदयपुर लौटना पड़ा। इसके बाद भी राजे ने मौसम साफ होने का इंतजार किया लेकिन मौसम साफ नहीं होने पर उन्हें कार्यक्रम रद्द कर वापस जयपुर आना पड़ा।
Gujarat Elections पर पड़ रहा ‘ओखी’ का असर
गुजरात में चुनाव होने में अब तकरीबन 48 घंटे ही बाकी रह गए हैं। लेकिन इसी बीच चक्रवाती तूफान ओखी ने गुजरात का रुख कर लिया है। चुनाव प्रचार पर चक्रवाती तूफान ओखी का भी असर पड़ा रहा है, जिसकी वजह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे की सभी रैलियां रद्द करनी पड़ी है। इनके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की माहुवा, शिहोर और राजुला में होने वाली रैलियों को भी रद्द कर दिया गया है।
राजे का अब Gujarat Elections प्रचार में जाना थोड़ा मुश्किल
मुख्यमंत्री राजे को चुनाव प्रचार के दौरान गुजरात में 4 रैलियों को संबोधित करना था, लेकिन खराब मौसम से संभव नहीं हो सका। राजे बुधवार सुबह पहले से निर्धारित झुंझुनूं जिले के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच गई है। जहां वे जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंवाद करेगी। राजे का अब गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाना थोड़ा मुश्किल है। मुख्यमंत्री राजे बुधवार को दो विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वे आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका अतिशीघ्र समाधान कर रही है। सीएम राजे के इस कार्यक्रम की प्रदेशभर में प्रशंसा हो रही है। साथ ही झुंझुनूं जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लोगों में जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है।


