पीठ में छूरा घोंपने वाले चीन की अब खैर नही, भारत ने बनाई ऐसी मिसाइल जो चीन को कर देगी तबाह

    0
    793
    missle

    चीन हमेशा से ही भारत की पीठ में छूरा घोंपने वाला मित्र राष्ट्र रहा है। भारत का दुशमन और पाकिस्तान का दोस्त चीन हमेशा अपनी हरकतों से दूसरें देशों के लिए समस्याएं खड़ी करने के लिए तैयार रहता है। भारत चीन के रिश्ते पूराने समय से ही खराब रहे है और आज भी भारत की सबसे ज्यादा मुश्किले चीन को लेकर ही है। लेकिन अब भारत चीन की गीदड़ भभकियों से घबराने वाला नही है। अमेरिका ने दावा किया है कि भारत एक ऐसा हथियार बना रहा है जिससे चीन जैसा देश एक झटके में ही समाप्त हो जाएगा। अमेरिका के दो बड़े परमाणु विशेषज्ञों ने भारत को लेकर कहा है कि भारत अपने परमाणु हथियारों के ज़खीरे को लगातार आधुनिक बना रहा है। साथ ही उन्होने दावा किया है कि भारत एक ऐसी मिसाइल बना रहा है जो पूरे चीन को तबाह करने की क्षमता रखता है।

    भारत करेगा चीन को नेस्तनाबूत

    अमेरिका के इन परमाणु विशेषज्ञों का दावा है कि परंपरागत रूप से पाकिस्तान को ध्यान में रखकर परमाणु नीति बनाने वाले भारत का ध्यान अब चीन की तरफ ज्यादा हो गया है। अमेरिका के डिजिटल जर्नल आफ्टर मिडनाइट के जुलाई-अगस्त अंक में प्रकाशित एक आर्टिकल में दावा किया गया है कि भारत एक ऐसा मिसाइल को विकसित कर रहा है जिससे दक्षिण भारत से भी चीन को तबाह किया जा सकता है।

    पाकिस्तान के लिए बनाएं हथियार अब चीन का करेंगे सफाया

    हैन्स एम. क्रिस्टेन्सन और रॉबर्ट एस. नॉरिस ने आलेख ‘इंडियन न्यूक्लियर फोर्सेज़ 2017’ में लिखा है कि भारत के पास अनुमानतः इतना प्लूटोनियम जमा हो गया है, जिनसे वह 150-200 परमाणु हथियार बना सकता है, लेकिन संभवतः उसने सिर्फ 120-130 हथियार बनाए हैं। इन परमाणु विशेषज्ञों का मानना है कि इसका परिणाम यह होगा की भारत अगले दशक के अंतर खासी नई क्षमताएं पैदा कर लेगा, जिनसे यह बी तय होगा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु हथियारों की भूमिका को कैसे देखता है। आपको बतादें कि भारत के पास इस समय सात परमाणन सक्षम सिस्टम मौजूद है जिनमें दो विमान, चारण ज़मीन पर मौजूद बैलिस्किट मिसाइलें और एक समुद्र में स्थित बैलिस्टिक मिसाइन शामिल है।