शर्मसार और दिल दहला देने वाली वारदात, बहन की ननद के लड़के ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

    0
    867

    जयपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के ग्रामीण इलाके से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रिश्तेदार युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वारदात से आहत युवती ने बाद में जहर खा जान दे दी। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को नामजद किया है। उनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी पीड़ित की बड़ी बहन की ननद का लड़का है।

    पिता के साथ में सो रही थी पीड़िता
    ओसियां वृताधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार, पीड़िता की उम्र 18 साल है। वह 5 सितंबर की रात को अपने पिता के साथ खेत में सो रही थी। आरोप है कि उसी दौरान तीन युवकों ने लड़की का अपहरण कर लिया। तड़के चार बजे जब उसके पिता की नींद खुली तो लड़की खेत पर नहीं मिली। इस पर पिता ने उसकी आसपास तलाश की तो वह एक दूसरे खेत में मिली। पिता जब वहां पहुंचा तब तीन युवक वहां से भागते देखे गए। मृतका के पिता ने उनमें से एक युवक की पहचान की अपनी बड़ी बेटी के ननद के पुत्र मांगीलाल के रूप में की है।