भाजपा की दूसरी सूची में 17 नए चेहरों को मौका, सराफ-राजपाल को टिकट मिले

0
1063
BJP second list

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 31 प्रत्याशियों के नाम शामिल ​हुए हैं। पहली लिस्ट में जगह न पाने वाले ​​मंत्री कालीचरण सराफ एवं राजपाल सिंह को भी इस सूची में शामिल कर लिया गया है। राजपाल सिंह को तीसरी बार झोटवाड़ा सीट से उतारा गया है। वहीं सवाई माधोपुर से पिछली बार विजयी दीया कुमारी और डीडवाना सीट से यूनुस खान पर संयष बरकरार है। हालांकि इन दोनों सीटों पर घोषणा अभी रुकी हुई है।

इससे पूर्व रविवार रात भाजपा ने 131 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी। अब कुल मिलाकर 162 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। ओवरआॅल बात करें तो 162 सीटों पर कुल 44 नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें 19 महिलाएं, 26 जाट, 22 राजपूत, 27 एससी एवं 22 एसटी भी शामिल हैं। शेष 38 सीटों पर नाम आज या कल में जारी कर दिए जाएंगे।

Read More: कोटा में प्रधानमंत्री मोदी, बूंदी में अमित शाह और राजनाथ सिंह झालावाड़ में करेंगे चुनावी सभा

पिछली बार के रामगढ़ (अलवर) के विजयी विधायक ज्ञानदेव आहूजा और बांसवाड़ा विधायक व सरकार में राज्यमंत्री धनसिंह रावत का टिकट कट गया है। रतनगढ़ से तीन बार विजयी विधायक एवं वर्तमान देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा का नाम भी इस लिस्ट में नहीं है। उन्हें अन्य जगह से टिकट देने की उम्मीद जताई जा रही है।

भाजपा की 31 ​सीटों की जारी नई सूची

  1. श्रीगंगानगर – विनीता आहूजा
  2. अनूपगढ़ (एससी) – संतोष बावरी
  3. संगरिया – गुरदीप सिंह शाहपीणी
  4. बीकानेर पश्चिम – गोपाल जोशी
  5. श्रीडूंगरगढ़ – ताराचन्द सारस्वत
  6. नोखा – बिहारीलाल बिश्नोई
  7. रतनगढ़ – अभिनेष महर्षि
  8. सीकर – रतन जलधारी
  9. दूदू – डॉ. प्रेमचन्द बैरवा
  10. झोटवाड़ा – राजपाल सिंह शेखावत
  11. मालवीय नगर – कालीचरण सर्राफ
  12. बगरू (एससी) – कैलाश वर्मा
  13. बस्सी (एसटी) – कन्हैयालाल मीणा
  14. चाकसू (एससी) – रामोतार बैरवा
  15. रामगढ़ – सुखवन्त सिंह
  16. कठूमर – बाबूलाल मैनेजर
  17. बसेड़ी (एससी) – छितरिया जाटव
  18. राजाखेड़ा – अशोक शर्मा
  19. हिण्डौन (एससी) – मंजू खैरवाल
  20. सिकराय (एससी) – विक्रम बंसीवाल
  21. जैसलमेर – सांगसिंह भाटी
  22. पोकरण – प्रताप पुरी
  23. शिव – खुमाण सिंह
  24. चौहटन – आदूराम मेघवाल
  25. गढ़ी (एसटी) – कैलाश मीणा
  26. बांसवाड़ा (एसटी) – अखड़ू महिरा
  27. कपासन – अर्जुन जीनगर
  28. नाथद्वारा – महेश प्रताप सिंह
  29. जहाजपुर – गोपीचन्द मीणा
  30. केशवराय पाटन – चन्द्रकान्ता मेघवाल
  31. डग – कालूलाल मेघवाल

इन विधायकों के नाम कटे

  • शिमला बावरी (अनूपगढ़)
  • सृष्ण कड़वा (संगरिया)
  • किशना राम नाई (श्रीडूंगरगढ़)
  • राजकुमार रिणवा-—मंत्री (रतनगढ़)
  • ज्ञानदेव आहूजा (रामगढ़)
  • लक्ष्मीनाराण बैरवा (चाकसू)
  • मंगलाराम कोली (कठूमर)
  • रानी सिलौटिया (बसेड़ी)
  • राजकुमारी जाटव (हिंडौली)
  • छोटू सिंह (जैसलमेर)
  • शैतान सिंह (पोकरण)
  • तरुण राय कागा (चौहटन)
  • जीतमल खांट (गढ़ी)
  • रामचंद्र (डग)
  • बाबूलाल वर्मा- मंत्री (केशोरायपाटन)
  • धनसिंह रावत – मंत्री (बांसवाड़ा)
  • गीता वर्मा (सिकराय)