गोली लगने से 10वीं स्टूडेंट की मौत, भाइयों को दिखाते समय ट्रिगर दबा

    0
    162

    कोटा। प्रदेश के कोटा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक खेल-खेल में चली एयरगन के बाद एक स्टूडेंट की मौत हो गई। दरअसल जिले के कैथून थाना क्षेत्र के झालीपुरा गांव में घर में खेलते समय एक 10वीं क्लास के छात्र से एयरगन चल गई जिसके बाद एयरगन का छर्रा उसकी आंख में घुस गया। बताया जा रहा है कि छात्र भाइयों को गन चलाने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान उससे गलती से ट्रिगर दब गया और उसके बाद छर्रे बच्चे की आंख में होते हुए उसके सिर में फंस गए।

    आंख से होते हुए ब्रेन में धंसा था छर्रा
    यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हो गया। परिजन उसे लेकर कोटा के एमबीएस महाराव भीमसिंह हॉस्पिटल हॉस्पिटल पहुंचे। ब्रेन में छर्रा फंसने के कारण डॉक्टर ने उम्मीद छोड़ दी थी। परिजन संतुष्टि के लिए उसे हायर सेंटर पर लेकर गए थे। वहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। आखिरकार परिवार गुरुवार रात को उसे फिर कोटा लेकर आए। इस बीच शुक्रवार सुबह मणिकरण ने दम तोड़ दिया।

    एक दिन पहले ही खत्म हुआ था एग्जाम
    बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में केवल महिलाएं और बच्चे ही थे। मणिकरण का एक दिन पहले ही एग्जाम खत्म हुआ था। उसके मामा का लड़का गांव आया हुआ था। मणिकरण अपने ममेरे भाई को एयरगन दिखा रहा था। तभी अनहोनी हो गई।