मुख्यमंत्री से मिले डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ बीजेपी में शामिल हुए कार्यकर्ता

1
6757

राजस्थान विधानसभा चुनाव की नजदीकियों के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने लोगों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दल अपनी रणनीतियों पर जमकर काम कर रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को यह बात अच्छे से समझ आ रही है कि इस बार के चुनाव देश की राजनीति के हिसाब से काफी अहम होने वाले हैं। Kirodi Lal Meena Join BJP

इसलिए राजस्थान फतेह करना दोनों ही दलों के लिए जरूरी है। कांग्रेस जहां सत्ता में वापसी के लिए प्रयासरत है वहीं बीजेपी फिर से चुनाव जीतकर यह साबित करना चाहती है कि भाजपा चुनाव ही नहीं लोगों का दिल जीतने का काम भी करती है। फिलहाल देश के करीब 70 प्रतिशत हिस्से पर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं। Kirodi Lal Meena Join BJP

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा फिलहाल अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस से हर क्षेत्र में आगे चल रही है। प्रदेश भाजपा में लगातार कार्यकर्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। इधर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 अगस्त से प्रदेशभर में ‘सुराज गौरव यात्रा’ पर जा रही है। इसी बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 8, सिविल लाइन्स पर मुख्यमंत्री राजे से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। Kirodi Lal Meena Join BJP

Read More: मुख्यमंत्री ने झालावाड़ को दी 94 करोड़ लागत के विकास कार्यों की बड़ी सौगात

हम साथ मिलकर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएंगे: सीएम

मुख्यमंत्री राजे ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि वे जी-जान से पार्टी को आगे बढ़ाने में जुट जाएं। पार्टी आगे बढ़ेगी तो हर कार्यकर्ता भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम साथ मिलकर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब होंगे। राजे ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी मजबूत नींव होते हैं, अगर कार्यकर्ता पार्टी के विकास कार्यों को लोगों के बीच मजबूती से रखे तो देशभर में भाजपा को कोई हरा नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य और केन्द्र में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री राजे का आभार प्रकट करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आगामी सुराज गौरव यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, जलसंसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, विधायक गोलमा देवी, गीता वर्मा सहित प्रदेशभर से आए प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1 COMMENT

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here