युवा मोर्चा में काम करते हुए मुख्यमंत्री पद तक पहुंची, सच्ची लगन से काम करने वालों के लिए अवसरों की कमी नही: CM RAJE

    0
    2403
    vasundhara-raje

    राजधानी जयपुर में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी सहित भाजयुमों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि कार्यकर्ता शॉर्टकट के बजाए मेहनत के रास्ते पर चलें और लोगों का विश्वास जीतें।

    भाजयुमो में काम करते हुए मुख्यमंत्री पद तक पहुंची:  मुख्यमंत्री राजे

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा में काम करते हुए ही उन्होने मुख्यमंत्री पद तक का सफर तय किया है। उन्होने कहा कि जम हम 36 की 36 कौमों को साथ लेकर चलते है तो हमें उनके साथ परिवार जैसा रिश्ता बनाकर आगे बढ़ने के भरपूर अवसर मिलते है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देशभक्ति सिखाने के साथ-साथ देश की अखंडता बनाए रखने और संस्कृति को बचाए रखने की सीख देती है । उन्होने कहा कि उन्ही सिद्धांतों को अपनाते हुए हम सबने विकास के एजेंडे पर चलने का प्रण लिया है।

    अवसरों की कमी नही, सच्ची लगन से करें काम

    मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि भाजपा में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए अवसरों की कोई कमी नही है। उन्होने कहा कि सच्ची लगन से काम करते हुए हर कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं और पार्टी को और मजबूती प्रदान करने में योगदान दें। मुख्यमंत्री राजे ने स्वर्गीय प्रमोद महाजन को याद करते हुए अपने राजनीतिक जीवन में उनसे मिले मार्गदर्शन व सहयोग का जिक्र किया। राजे ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद पूनम महाजन की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने योग्य नेतृत्व और अनुभव से युवा मोर्चा को और आगे ले जाएंगी।

    राजस्थान के नवाचारों की देशभर में प्रसंशा

    भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री जमीनी स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पहचानती हैं एवं उन्हें पूरा समय देती हैं, यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान और आईटी के क्षेत्र में जो नवाचार किए गये हैं, उनकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने में युवा मोर्चा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष देश में 10 प्रतिशत नये मतदाता जुड़ रहे हैं। इन मतदाताओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने की जिम्मेदारी भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here