बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: मुख्यमंत्री राजे ने अधिकारियों को लगाई लताड़, कहा, अपनी गलती सूधारो और काम करो

0
1995
vasundhara-raje

राजस्थान के जालोर, पाली, सिरोही और बाड़मेर में आई भयंकर जल त्रासदी के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को अतिवृष्टी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री राजे ने जालोर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में मुख्यमंत्री राजे ने उन अधिकारियों को फटकार लगाई जो इस प्रलय के जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री राजे ने एक अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि यह हो क्या रहा है? आपने गलती की है उसे स्वीकार करो और अपनी गलती को सूधारों। मुख्यमंत्री राजे ने अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि यहां मजाक नही चल रहा है और जो काम नही हुआ है उसे त्वरित गति से करो।

देखिए मुख्यमंत्री राजे द्वारा लगाई जा रही फटकार का वीडियो