SI भर्ती परीक्षा का वीडियो वायरल, वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत सरकार पर साधा निशाना

    0
    837

    जयपुर। राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा (Rajasthan SI Recruitment Exam) को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई प्रकार के सवाल किए जा रहे हैं। पहले से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक परीक्षा सेंटर की तस्वीरें नजर आ रही थी। खबरों के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि यह एसआई परीक्षा से जुड़ा वीडियो है। इसमें कोई व्यक्ति मोबाइल लेकर परीक्षा के दौरान तस्वीरें बना रहा है। जबकि एक आंसर शीट के तौर पर ओएमआरशीट (OMR Sheet) भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    मेहनतकश युवाओं के बिक रहे है सपने : वसुंधरा राजे
    पेपर लीक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। राजे अपने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस सरकार में सिर्फ प्रतियोगी परीक्षा के पेपर ही नहीं, मेहनतकश युवाओं के सपने भी बिक रहे है। वायरल होती तस्वीरों से आरपीएससी की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन फिलहाल इन मामलों में आरपीएससी ने खामोशी साध रखी है।