कार्यकर्ताओं के साथ डिनर करेंगी मुख्यमंत्री Vasundhara Raje

0
2016
Vasundhara Raje

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हाल ही में नई दिल्ली और अलवर जिले के दौरे पर थी। सीएम राजे ने अपने हालिया दिल्ली दौरों के दौरान राज्य विकास के लिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के मंत्रियों से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही कई परियोजनाओं में केद्र सरकार के हिस्से की राशि शीघ्र जारी करवाने का आग्रह भी किया। इसके अलावा राजे ने अपने अलवर दौरे पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसुनवाई की। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम राजे आमजन की परेशानियों से रूबरू हुई। और आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र ​समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री इससे पहले कई जिलों में जनसंवाद कर चुकी है। अब वे जल्द ही शेखावटी क्षेत्र में जनसुनवाई करने जा रही है। राजे इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ डिनर भी करेगी।

सीएम राजे 30 नवंबर से झुंझुनूं जिले में करेगी जनसंवाद

अलवर जिले के बाद अब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झुंझुनूं जिले में जनसुनवाई करेगी। राजे का कार्यक्रम भी तय हो गया है। मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम के अनुसार 30 नवंबर को झुंझुनूं जिले के पिलानी विधानसभा क्षेत्र और एक दिसंबर को उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याओं की सुनवाई करेगी। वे यहां आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनका अतिशीघ्र समाधान भी करेगी। राजस्थान एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां मुख्यमंत्री खुद एक एक विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनसंवाद कर रही है।

Vasundhara Raje

विभिन्न समाज के लोगों के साथ लंच तो कार्यकर्ताओं के साथ डिनर करेगी राजे

सीएम राजे के झुंझुनूं दौरे के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम के साथ अन्य कार्यक्रम भी तय हो गए हैं। जिसके खास बात यह होगी कि मुख्यमंत्री विभिन्न समाज के लोगों के साथ लंच करेगी। साथ ही राजे अपने दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डिनर भी करेगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई हैं। पार्टी कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है।

यह रहेगा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का इस दौरान कार्यक्रम

सीएम राजे प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में दो दिन व दो रात झुंझुनूं में बिताएंगी। मुख्यमंत्री का 30 नवंबर को सुबह हेलीकॉप्टर से पिलानी पहुंचने का कार्यक्रम है। वे यहां गुलाबराय हलवाई स्मृति भवन में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याओं की सुनवाई करेगी। राजे यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सर्वसमाज के लोगों के साथ संवाद करेंगी। इसके बाद वे बूथ स्तर के अध्यक्ष से लेकर सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी।

सीएम राजे रात को पिलानी में ठहरने के बाद अगले दिन सुबह गुढ़ागौड़जी के लिए रवाना होंगी। राजे यहां अभिनंदन मैरिज गार्डन में जनसंवाद करेगी। जनसंवाद सुबह 10 बजे से रात्रि 7 बजे तक चलेगा। 70 साल के इतिहास में कोई मुख्यमंत्री पहली बार गुढ़ागौड़जी आ रहा है, इसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां जनसंवाद के बाद मुख्यमंत्री राजे रात्रि विश्राम झुंझुनूं में करेगी। अगले दिन सुबह राजे जयपुर के लिए रवाना होगी।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here