राजस्थान के टॉप 5 पर्यटन सिटीज, एक बार आएंगे बार—बार जाएंगे

0
1683
rajasthan-tourism
The beauty of Rajasthan! PC: Festival Sherpa

27 सितम्बर यानि आज से विश्व पर्यटन दिवस शुरू हो रहा है। सितम्बर से सीज़न में देसी और विदेशी पर्यटकों का राजस्थान में पर्यटक बनकर आना काफी जोरों—शोरों पर है। इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर रखी है। राजस्थान अपनी खूबसूरती के साथ अपनी परम्परागत संस्कृति, चित्रकारी, मूर्तिकला और अन्य चीजों के लिए भी विश्वभर में जाना जाता है और खासतौर पर विदेशी पर्यटकों की पर्यटन के लिहाज से यह एक शानदार स्थल है। यहां अगर कोई देसी या विदेशी पर्यटक एक बार आ जाए तो उसे यहां बार—बार आना ही पड़ता है। वजह है यहां का नैसर्गिक सौंदर्य उसे बार—बार अपनी ओर खींच ही लाता है। जैसाकि आपको बताया है कि कल विश्व पर्यटन दिवस है तो यहां हमने राजस्थान के टॉप 5 खास शहरों की एक लिस्ट बनाई है जो पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण और लोकप्रिय हैं। अगर आप भी राजस्थान दर्शन के लिए आए हैं तो इन खास शहरों में जाना न भूलें।

आइए, डालते हैं एक नजर …

गुलाबी नगरी—जयपुर

जैसा इस शहर का नाम है वैसा ही स्वभाव भी है। राजस्थान की राजधानी जयपुर चारों और पहाड़ी और चार दिवारी से घिरा हुआ है और यह चार दिवारी गुलाबी रंग की होने की वजह से इस शहर का नाम पिंक सिटी यानि गुलाबी नगरी भी है। यह राजस्थान का हार्ट आॅफ द सिटी माना जाता है जहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटनों का आना होता है। शांति व सदभाव के लिए प्रसिद्ध यह शहर कई अन्य मायनों में भी अपनी पहचान रखता है। अगर इस शहर में आप पर्यटन के लिए आए हैं तो आमेर का किला, नाहरगढ़ का किला, विख्यात जंतर—मंतर, शहर के अराध्य देव गोविंदजी का मंदिर और सिटी पैलेस देखना न ​भूलें। हयां की बनी पत्थर व मिर्टी की मूर्तियां, जयपुरी रजाईयां और मोचड़ी (जूतियां)की देश में ही नहीं विदेशों में भी भारी मांग है।

Jaipur-Pink-City
Top 5 Cities of Rajasthan: Pink City Jaipur

झीलों की नगरी—उदयपुर

अब आते हैं दूसरे ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन की तरफ जिसे झीलों की नगरी कहा जाता है। उदयपुर शहर पूरी तरह झीलों और नदियों से घिरा हुआ है। अपनी प्राकृतिक छटा की वजह से ही यह शहर सिटी आॅफ लेक, वेनिस आॅफ द ईस्ट और राजस्थान का कश्मीर जैसे नामों से भी जाना जाता है। दिल्ली से करीब 660 किमी दूर इस शहर से होकर 7 नदियां बहती हैं जो कुदरत का एक करिश्मा ही कहा जा सकता है। सिटी पैलेस, लेक पैलेस, जग मंदिर, जगदीश मंदिर, सुखाड़िया सर्किल, सहेलियों की बाड़ी और चूहों वाली माता यानि करणी माता का मंदिर यहां के दर्शनीय स्थल हैं।

Udaipur-the-City-of-Lakes
Top 5 Cities of Rajasthan: Udaipur – the City of Lakes

राजस्थान का शिमला—माउंट आबू

प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका और पहाड़ों की चोटियों पर बसा यह शहर अपनी प्राकृतिक सौंदर्य एवं अपने हजारों साल पुराने मंदिरों के तौर पर जाना जाता है। यह राजस्थान का सबसे ठंड़ा और एकमात्र हिल स्टेशन है जहां गर्मियों के मौसम में हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। पहाड़ों की चोटियों की गोद में बसा यह शहर जितना खूबसूरत है उतना ही आध्यात्मिक भी है। यहां के बरसों पुराने मंदिरों में अधर देवी मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर और विमल वसाही मंदिर एक हजार साल से भी पुराने हैं। इसके अलावा अचलगढ़ का किला भी अपनी नक्काशी के लिए जाना जाता है। सनसेट पॉइंट एक लवर्स पॉइंट के तौर पर पॉपुलर है।

Nakki-Lake-Mount-Abu
Top 5 Cities of Rajasthan: Nakki Lake View, Mount Abu

रेगिस्तान का सैलाब—जैसलमेर

अगर आपको रेगिस्तान में सफारी करने का मन हो तो जैसलमेर आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है। मीलों तक फैले रेगिस्तान के समंदर के बीच हिचकोले खाते ऊंटों की सवारी अपने आप में ही एक मजा है। टेलिविजन के शो रोडीज, बालिका वधु और महाराणा प्रताप आदि की शूटिंग यही हुई है। यहां चलने वाली प्लेस आॅन व्हील्स लग्ज़री ट्रेन अपने शाही अंदाज के लिए विदेशों तक में पहचानी जाती है। यहां का जैसलमेर दुर्ग, जैन मंदिर और बड़ा बाग देखने योग्य स्थल हैं।

Camel-Safari-Jaisalmer
Top 5 Cities of Rajasthan:Camel Safari in the Thar at Jaisalmer

Also Read: http://rajasthantruths.com/tourism-in-rajasthan/

विरासत का प्रतीक—जोधपुर

अगर आपको शाही विरासत और राजा—महाराजाओं के हथियार व उनके शाही अंदाज को देखने में दिलचस्पी है जो आप जोधपुर आ सकते हैं। राजाओं के गढ़ पर विख्यात यह शहर बीते कुछ सालों में उद्योग की दृष्टि से पूरी से समृद्ध हो चुका है। यहां का इंस्ट्रीयल पार्क पूरे देश में मशहूर है। गेहूं, जिप्सम और नमक उगाने व पैदा करने में यह शहर राज्यभर में जाना जाता है। रिफायनरी भी जल्द यहां आने वाली है। अगर आपने जोधपुर का रूख किया है तो मेहरानगढ़ का किला, जसवंत थाड़ा म्यूजियम, उम्मेद भवन पैलेस, घंटा घर, मंडौर गार्डन, साइंस पार्क, कुंज बिहारी मंदिर और रावण का मंदिर देखने से चूक न जाएं।

Jodhpur-Royal-City
Top 5 Cities of Rajasthan: The Royal City of Jodhpur

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here