जिनको यह नहीं पता कि चने का पेड़ होता है या पौधा, वह किसान कल्याण की बात करते हैं: मोदी

    0
    664

    जिनको यह नहीं पता कि चने का पेड़ होता है या पौधा, वह किसान कल्याण की बात करते हैं। यह कथन है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का। राजस्थान की आम सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कही। असल में मोदी राजस्थान विधानसभा चुनाव के सिलसिले में प्रदेश में आए हुए हैं। सोमवार को उन्होंने वस्त्र नगरी भीलवाड़ा, शिक्षा नगरी कोटा तथा बैणेश्वर धाम से विजय हुंकार के रथ को गति प्रदान की। Kisan welfare Modi

    यहां हजारों की संख्या में उपस्थित स्थानीयजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के लिए सबसे पहले है – नामदार, फिर नामदार का परिवार, उसके बाद परिवार के दरबारी, उसके बाद वोटबैंक के ठेकेदार, उसके बाद जातिवाद, उसके बाद उनको देश याद आता है। कांग्रेस वालों के दिमाग में जातिवाद का जहर भर गया है जो जाता नहीं है। ये जातिवाद के घोर जातिवादियों को अब राजनीति से हमेशा हमेशा के लिए हटा देना चाहिए। इसके विपरीत भाजपा का मंत्र है ‘सबका साथ-सबका विकास’ और हम इसी महान परंपरा को लेकर आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के नेताओं को तो एक परिवार के आगे कुछ दिखता ही नहीं। Kisan welfare Modi

    Read More: हम सबकी माता ‘भारत माता’, कांग्रेस की माता ‘सोनिया गांधी’: राजे

    राजस्थान में वसुन्धराजी ने भागीरथ का काम किया: मोदी

    पानी नहीं रहने पर सबसे अधिक परेशानी हमारी माताओं और बहनों को होती है। यह दु:ख जितना महिला मुख्यमंत्री समझ सकती है उतना कोई नहीं समझा। वसुन्धरा जी ने इसको समझा और 5 वर्ष में वर्षा की बूंद-बूंद पानी बचाने के लिए राजस्थान में 4 लाख अलग-अलग सुविधाएं खड़ी करने का भागीरथ काम किया। Kisan welfare Modi

    कांग्रेस को आदिवासियों की कभी याद नहीं आई

    आज़ादी के इतने सालों तक, जब तक अटल बिहारी वाजपेयीजी की सरकार बनी नहीं थी तब तक कांग्रेस को आदिवासियों की याद नहीं आई। आदिवासी मांग करते थे उनके लिए अलग मंत्रालय बने, उनके विकास के लिए योजनाएं बने लेकिन कांग्रेस पार्टी को उनकी कोई चिंता नहीं थी। हमारा मत है देश के अंदर बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, किसान को सिंचाई, बुजुर्गों को दवाई और जन-जन की सुनवाई का पूरा प्रबंध होना चाहिए। कांग्रेस के शासन में गैस के कनेक्शन के लिए कतारों में खड़ा रहना पड़ता था, बड़े लोगों से कूपन मांगनी पड़ती थी। आज 90% घरों तक गैस कनेक्शन पहुंच चुका है और इसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को हुआ है। Kisan welfare Modi

    मेरी जाति है 130 करोड़ भारतीय Kisan welfare Modi

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार और उनके चेले मेरी जाति पूछते रहते हैं। पता नहीं क्यों, कांग्रेस जात-पात पर चुनाव लड़ती है। मेरी जाति है – 130 करोड़ भारतीय। मैंने वादा किया था कि मैं रात-दिन देश सेवा में लगा रहूंगा। जब मैंने लोगों से पूछा कि क्या मैंने अपना वादा निभाया है, पिछले चार वर्षों में हमने सभी वर्गों के गरीब से गरीब व्यक्ति के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। कांग्रेस के ज़माने में जब मैडम सोनिया गाँधी की रिमोट से चलने वाली सरकार थी तब देश में मोबाइल बनाने की सिर्फ चार फैक्ट्री थी आज 125 है। बताइये नामदार के वादे सही या हमारे वादे सही। हम वादा भी करते है और हिसाब भी देते है।

     

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here