जो विकास 22 साल में गुजरात की भाजपा सरकार ने किया, उसके लिए हमें भी वक्त देना होगा: राजे

0
732
Government In Rajasthan

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान गौरव यात्रा के जोधपुर संभाग के दौरे पर सुमेरपुर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने 5 साल में विकास के वो काम करने के प्रयास किये हैं जो कांग्रेस 50 सालों में नहीं कर पाई। लेकिन जो विकास 22 साल में गुजरात की भाजपा सरकार ने किया, वह यहां 5 साल में कैसे संभव हो सकता है। इसके लिए राजस्थान में भी सरकार बदलने की परम्परा को तोड़कर भाजपा को लगातार सेवा का मौका देना होगा। यदि राजस्थान में भी आने वाले समय में भाजपा को लगातार मौका मिला तो यह प्रदेश देश का सबसे विकसित प्रदेश होगा। Government In Rajasthan

गरीबी हटाने का दिल से प्रयास किया… Government In Rajasthan

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबी हटाओ का नारा तो नहीं दिया, लेकिन गरीबी हटाने का दिल से प्रयास किया। गरीबों को सशक्त किया। महिलाओं को सशक्त बनाया। राजश्री योजना के माध्यम से बालिका के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक 50 हजार रूपये देने की व्यवस्था की। साइकिल, स्कूटी, लेपटॉप व वाउचर योजना के माध्यम से उसे शिक्षा के लिए प्रेरित किया। Government In Rajasthan

Read More: मुंह दिखाई मत करो, वर्ना जनता मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगी – जानिए क्या है माजरा

जिधर देखो उधर ही महिला, घर की मुखिया…

माननीय मुख्यमंत्री ने राजे ने कहा कि मुझे महिलाओं को देखकर बहुत खुशी होती है। जिधर देखा उधर ही महिला है। मुझे इसलिए भी खुशी होती है कि आज देश की 6 महिला राज्यपाल एवं उप राज्यपाल हैं। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में 9 महिला हैं। लोकसभा स्पीकर भी महिला है। सुप्रीम कोर्ट की 3 जज भी महिला है। राजस्थान हाईकोर्ट की 2 जज महिला हैं। हमारे यहां भी भाजपा की 23 महिला विधायक हैं, जिनमें से 5 मंत्री है। Government In Rajasthan

कांग्रेस पर जमकर बोला धावा Government In Rajasthan

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि झूठ और जनता में भ्रम फैलाकर कांग्रेस पहले हुकूमत पाने में कामयाब हो जाती थी, लेकिन जनता अब समझ गई है। वह जान गई है कि इनके पास काम नहीं, सिर्फ झूठी बातें हैं। कांग्रेस तो केवल मुंह दिखाई तो कांग्रेस के नेता कर रहे हैं जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए एक शब्द नहीं बोला। न गरीब के हितों के लिए न महिलाओं के आत्म सम्मान के लिए।

Government In Rajasthan

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here