शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ने की मुख्यमंत्री राजे के विजन की प्रशंसा, CM ने नोटबंदी को बताया ऐतिहासिक फैसला

0
890
CM Vasundhara Raje Meets shankaracharya nishchalanand saraswati Maharaj

देश भर में चल रही नोटबंदी से आम और खास जनता काफी त्रृस्त हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लिए जनता का भरोसा देश में कई बदलाव लाने के लिए उत्साहित हैं। नोटबंदी के 11 दिनों बाद अब लोगों को राहत की सांस मिली है तो वही केंद्र सभी को नए नोट उपलब्ध हो इसके लिए प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले को देश हित में उचित टहराया हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा  नरेंद्र मोदी द्वारा 500 व 1000 के नोट बंद कर देशहित का कार्य किया हैं।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात

शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात की। श्री महाराज ने मुख्यमंत्री राजे की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान देश में सबसे अधिक गति से विकास करने वाला प्रदेश बन गया हैं। राजस्थान दिनों दिन तेजी से विकास कर रहा हैं। शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री के विजन की तारीफ  करते हुए कहा कि दूरदर्शी विजन से ही जटिल आर्थिक परिस्थितियों में विकास कर पाना संभव हो पाता हैं।

 प्रदेश सरकार की योजनाओं की शंकराचार्य जी ने की प्रशंसा

श्री शंकराचार्य जी ने प्रदेश में चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री राजे का आभार व्यक्त किया हैं। उन्होने कहा कि सरकार की जन कल्याण योजनाओं के प्रदेश के कई वर्गों को आर्थिक लाभ मिल रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत राजस्थान सरकार द्वारा करवाए गये कार्यों की भी शंकराचार्य जी ने प्रशंसा की हैं। इस अभियान से राजस्थान जल संबंधी समस्याओं में आत्मनिर्भर हो सकेगा।

श्रीफल एवं पुष्प भेंट कर लिया आशिर्वाद

मुख्यमंत्रा वसुंधरा राजे ने शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज को श्रीफल एवं पुष्प भेंट कर आशिर्वाद लिया। मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए महाराजश्री से आशिर्वाद ग्रहण किया।

कठिन फैसलों से कठिनाइयां जरूर लेकिन दूरगामी फायदे भी

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मोदी सरकार के फैसले को देश हित में बताया हैं। उन्होने कहा की केंद्र सरकार का यह फैसला मुश्किल जरूर लेकिन दूरगामी परिणाम से देश को खुशी मिलेगा। उन्होने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से अच्छा देश के भले के लिए कोई ओर फैसला नही हो सकता। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि कोई भी कठिन फैसले लागू करने से थोड़ी बहुत कठिनाइयां आती हैं लेकिन ये फैसले देश के लिए अत्यावश्यक हो जाते हैं। प्रधानमंत्री के इस फैसले के सुखद और दूरगामी परिणान देखने को मिलेंगे।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here