जयपुर में फैली सनसनी: दिनदहाड़े लुटा यूको बैंक, 15 लाख ले कर हुए लुटेरे फरार। ऐसे दिया साजिश को अंजाम।

    0
    1131
    bank-robbery
    राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सुबह हुई एक सनसनीखेज़ वारदात। राजा पार्क के भीड़भाड़ क्षेत्र में, जनता और पुलिस से बेपरवाह दो नकाबपोशों ने यूको बैंक की एक शाखा पर हमला बोल दिया। सुबह-सुबह बैंक खुलने के थोड़े समय बाद, चपरासी और सफाई कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर धमका कर 2  लुटेरे बैंक में घुस गए। कर्मचारियों को डरने के लिए उन्होंने हवाई फायर भी किया। बाकि कर्मचारियों के आते ही उनको भी बैंक में किया नज़रबंद। इसी दौरान एक महिला कर्मचारी को लुटेरों ने धमका के उनके गहने लूट लिए। यही नहीं, बैंक से 15 लाख रुपये ले कर वे चोर भीड़ में चम्पत भी हो गए परन्तु उनकी इस हरकत को बैंक के CCTV कैमरों ने रिकॉर्ड कर लिया जिसमें उनकी बाइक का नंबर भी पकड़ा गया। अब राजस्थान पुलिस उन  लुटेरों की शिनाख्त करने में जुट गयी है।
    यहां देखें कैसे दिया उन लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम।
    Credits: Times of India