RVUNL Admit Card 2021: एई और जेई के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

    0
    890


    जयपुर।
    राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है वे सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Energy.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकाारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

    वैकेंसी डिटेल:—
    दस्तावेज सत्यापन के लिए सूची 24 सितंबर 2021 को जारी की गई थी। सहायक अभियंता के 82 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। वहीं जूनियर इंजीनियर- I पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों की संख्या 148 है। कंट्रोल एंड इंस्ट्रुमेंटेशन कम्युनिकेशन में जूनियर इंजीनियर के पद के लिए परिणाम 25 सितंबर 2021 को जारी किया गया था।

    ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:—
    — सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    — होम पेज पर दिए गए करियर सेक्शन को सलेक्ट करे।
    — इसके बाद जूनियर इंजीनियर और सहायक अभियंता एडमिट कार्ड 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
    — अब यहां रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
    — अब आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा।