
भारत—श्रीलंका दूसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तान रोहित शर्मा ने मात्र 35 गेंदों पर सैंकड़ा जमा दिया। ऐसा कर शर्मा ने टी20 के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले दक्षिणी अफ्रिका के डेविड मिलर ने भी इतनी ही गेंदों पर शतक जमाया था। रोहित की आतिशी पारी की बदौत शुक्रवार को हुए टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 88 रन से मात देते हुए 3 मैचों की सीरीज़ 2—0 से अपने नाम कर ली। तीसरा टी20 मैच रविवार को मुंबई में खेला जाना है। इस जीत के साथ भारत ने लगातार 14 सीरीज़ जीतने का भी विश्व रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही इस साल 8 टी20 मैच जीतने के पाकिस्तान के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है। Rohit Sharma
Read More: कांग्रेस से आठ गुना ज्यादा खर्च कर धौलपुर जिले को चमकाया है राजे सरकार ने
रोहित शर्मा का टी20 में यह दूसरा शतक है। यह कमाल करने वाले रोहित भारत के पहले और विश्व के तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले मैकुलम और क्रिस गेल यह कारनामा कर चुके हैं। अपनी 118 रन की पारी के दौरान रोहित ने मात्र 43 गेंदों का सामना किया और 10 छक्के व 12 चौके जमाए। इस पारी में उन्होंने 108 रन केवल चौके—छक्के से बनाए और सिर्फ 10 रन दौड़कर बनाए। रोहित के अलावा केएल राहुल ने 89 रन बनाए। रोहित व राहुल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की जो किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से टी20 पर सबसे बड़ी साझेदारी है। बाद में 260 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 172 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से युजवेंद चहल ने 4 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए।
रोहित दोहरे शतक से चूके Rohit Sharma
रोहित शर्मा पहली ही बॉल से आक्रामक नजर आए और अपनी पारी में 10 छक्के और 12 चौके जड़ दिए। एक खराब शॉट खेलकर रोहित चमीरा की बॉल पर आउट हुए। जिस समय रोहित आउट हुए, 8 ओवर शेष थे। इनमें से अगर रोहित 5 ओवर भी खेल जाते तो रोहित दोहरा शतक बना देते जो एक रिकॉर्ड होता। टी20 किक्रेट में अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने दोहरा शतक नहीं बनाया है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत रोहित ने अपना सैंकड़ा बनाने के लिए केवल 35 गेंदे खेलीं।

