नाथ संप्रदाय के प्रमुख संत रतिनाथ जी महाराज देवलोकगमन, अंतिम संस्कार कल

    0
    170

    जयपुर। राजस्‍थान के सीकर जिले के लक्ष्‍मणगढ़ स्थित बऊ धाम के पीठाधीश्वर रतिनाथ जी महाराज का देवलोकगमन हो गया। वे राजस्‍थान में नाथ संप्रदाय के प्रमुख संतों में से एक थे। रतिनाथ जी महाराज 23 दिसम्‍बर 2022 को मुम्‍बई में अंतिम सांस ली। दो दिन पहले ही मुम्‍बई गए थे। उनकी पार्थिव मुम्‍बई से सीकर लाई जा रही है। खबर है कि शनिवार दोपहर एक बजे के रतिनाथ महाराज को बऊ धाम में समाधि दी जाएगी। शनिवार को सीकर में इनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व राजनीतिक हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है।

    अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे ने जताया शोक
    बता दें कि नाथ संप्रदाय के प्रमुख संत रतिनाथ जी महाराज के देशभर में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई दिग्गज हस्तियों ने शोक जताया है। गुरुदेव जय श्रीनाथ जी महाराज के परम भक्त रतिनाथ जी महाराज ने अपना पूरा जीवन समाज के लोक कल्याण में ही जीवन बिताया।

    रतिनाथ महाराज की जीवनी
    आपको बता दें कि रतिनाथ महाराज बिना रुके लगातार 9 घंटे तक भजन गाते थे। उनके भजनों को सुनने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ जुटती थी। संत शिरोमणि रतिनाथ महाराज बऊ धाम की आत्मा, नाथ सम्प्रदाय की पहचान, लोककल्याण एवं अध्यात्म की प्रतिमूर्ति थे। पूज्य महाराज जी का जीवन अध्यात्म, धर्म एवं संस्कृति के लिए समर्पित था। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।