3 लाख किसानों को बिना ब्याज के फसली लोन देने जा रही है राजस्थान सरकार, पढ़ें क्या है पूरी योजना

0
4684
cm-raje

राजस्थान सरकार ने किसान हितों में कई फैसले लिए है जिनसे किसान भाईयों को अनावश्यक आर्थिक भार नही झेलना पड़ रहा है। देश भर में राजस्थान किसानों को ब्याज मुक्त लोन देने के मामले में दूसरे स्थान पर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों को प्रदेश सरकार हर स्थान में सहायता दे रही है। आज राज्य सरकार के अभिन्न प्रयासों से हमारा किसान देश भर में अग्रणी किसान के रूप में उभर कर आया है। यहां के किसान ने कई फसलों का बंपर पैदावार किया है जो देश में कोई और राज्य नही कर पाया। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 23 लाख 31 हजार किसानों को रिकॉर्ड 13540 करोड़ रुपए का बिना ब्याज के लोन दिया है। किसानों को बिना जमीन या संपति के पेटे यह लोन दिया गया है।

raje-farmer

3 लाख नए किसानों को मिलेगा ब्याज मुक्त लोग

एक जुलाई को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस है। इस अवसर पर सहकारिता के नए किसान सदस्यों को ब्याज मुक्त फसली लोन वितरण प्रारंभ किया जाएगा। यह अभियान 31 मार्च 2018 तक चलेगा जिसमें प्रदेश के 3 लाख नए सदस्यों को ब्याज मुक्त फसली ऋण दिया जाएगा। इस अभियान की जानकारी देते हुए सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि जिन नए सदस्यों को फसली ऋण दिया जाएगा, ये वे सदस्य होंगे जिन्हें सहकारिता के सदस्य बनने के बाद एक बार भी फसली ऋण नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को सभी जिलों में विशेष शिविरों के माध्यम से नए सदस्य किसानों को ऋण वितरण किया जाएगा। ऋण वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा। इस अवसर पर लगभग एक हजार नए किसान सदस्यों को फसली ऋण वितरण कर अभियान की शुरूआत की जाएगी।

इस साल 16 लाख किसानों को मिला ब्याज मुक्त

मंत्री किलक ने बताया कि 27 जून तक प्रदेश के 16 लाख से अधिक किसानों को खरीफ सीजन के लिए निर्धारित लक्ष्य 9 हजार करोड़ रुपये के विरूद्ध 6 हजार 788 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज मुक्त फसली ऋण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 25 लाख से अधिक किसानों को 15 हजार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण का वितरण होगा।