राजस्थान सरकार ने किसान और किसान पत्नी को दिया तोहफा, अब किसानों को मिलेगा 10 लाख का बीमा

    0
    5547
    vasundhara-raje

    राजस्थान के किसानों के लिए प्रदेश सरकार एक ओर तोहफा लाई है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का दुर्घटना बीमा बढ़ा दिया गया है। सूबे के सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा लाभ 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रूपये किया जाएगा तथा अब किसान के साथ में उसकी पत्नी को भी योजना शामिल कर उसे भी लाभान्वित किया जाएगा।

    किसानों की सहुलियत के लिए सरकार कर रही है काम

    मंत्री किलक ने शनिवार को अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के मौके पर अजमेर में एक कार्यक्रम में कहा कि बिना ब्याज पर ऋण बांटने में प्रदेश देश में अग्रणी है। उन्होने कहा कि सहकारिता में कोई भी कार्य मिलजुल कर होता है और व्यवस्थापक का कर्तव्य है कि वह समिति के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति कर उनका ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किसान बिना ब्याज पर फसली ऋण समय पर प्राप्त करे तथा उसे सही समय पर चुकाएं। ताकि उन्हें इस योजना का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने समिति के अध्यक्ष को कहा कि वे समिति में मिनी सुपर मार्केट प्रारम्भ करने का प्रयास करें ताकि गांव में ही उच्च गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं एवं उत्पाद सुलभ हो सकें। सरकार की तरफ से इस संबंध में हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सहुलियत के लिए 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर पर दीर्घ कालीन कृषि ऋण भी दे रही है।

    बिना ब्याज के लोन देने में राजस्थान देश भर में प्रथम

    देश भर में राजस्थान किसानों को ब्याज मुक्त लोन देने के मामले में दूसरे स्थान पर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों को प्रदेश सरकार हर स्थान में सहायता दे रही है। आज राज्य सरकार के अभिन्न प्रयासों से हमारा किसान देश भर में अग्रणी किसान के रूप में उभर कर आया है। यहां के किसान ने कई फसलों का बंपर पैदावार किया है जो देश में कोई और राज्य नही कर पाया। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 23 लाख 31 हजार किसानों को रिकॉर्ड 13540 करोड़ रुपए का बिना ब्याज के लोन दिया है। किसानों को बिना जमीन या संपति के पेटे यह लोन दिया गया है।