
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को विधानसभा में अपने कार्यकाल का 5वां व आखिरी बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने बजट 2018-19 को एक चुनावी बजट न बनाकर आमजन के लिए एक फायदेमंद बजट बनाकर पेश किया है। इस बजट में आम आदमी से लेकर एक किसान और एक महिला से लेकर एक बेराजगार तक सभी के लिए कुछ न कुछ है। निवेश बढ़ाने के लिए व्यापारी वर्ग के लिए व्यापारिक कल्याण कोष की स्थापना की घोषणा की गई है। मौजूदा साल में 60 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों की घोषणा बेरोजगारों के लिए एक बड़ी सौगात है। 2 हजार करोड़ से अधिक लागत की सड़कों का निर्माण किया जाना एक बड़ा फैसला है। इस बार पत्रकारों के लिए जिनके पास घर नहीं है, 25 लाख रूपए तक बिना ब्याज के ऋण और फोटो जर्नलिस्ट के लिए कैमरा बीमा जैसी योजनाएं भी इस बजट में स्वीकृत की गई हैं। महिलाओं के लिए भी 2 वर्ष की ‘चाइल्ड केयर लीव’ दिए जाने की घोषणा हुई है। इसके अलावा, अंडर 19 किक्रेट वल्र्ड कप में उम्दा प्रदर्शन के लिए जयपुर के कमलेश नागरकोटि को 25 लाख रूपए के पुरस्कार के लिए नवाजा जाने की बात भी बजट में हुई है। Rajasthan Budget 2018
बजट 2018-19 में शामिल अन्य योजनाओं व घोषणाओं की जानकारी कुछ इस तरह से है …

आम आदमी के लिए :- Rajasthan Budget 2018
भामाशाह कार्ड धारक NFSA परिवारों के लिए ‘भामाशाह सुरक्षा कवच’ की घोषणा
7वें वेतन आयोग का एरियर मिलेगा।
80 साल से अधिक उम्र के वृद्धजनों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, सहयोगी को 50 प्रतिशत की रियायत
कर प्रस्तावों में एक भी नया कर नहीं लगाया गया है और इनमें आमजन को 650 करोड़ रुपए की राहत दी गई है
प्रदेश में आमजन को बजरी सस्ती दरों पर सुगमता से उपलब्ध हो, इसके लिए खनिज बजरी के छोटे आकार के खनन पट्टे दिए जाएंगे।
17 जिलों में जल संरक्षण के काम होंगे।
360 करोड रुपए टॉयलेट पर खर्च होंगे।
एमनेस्टी स्कीम की अवधि बढ़ाई जाएगी
आमजन को सस्ते आवास उपलब्ध कराने के लिए डीएलसी दर में 10 प्रतिशत कटौती की घोषणा।
स्टैम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस में होगी कमी। भू-राजस्व किया जाएगा माफ।
पंजीयन शुल्क की अधिकतम सीमा 4 लाख से घटाकर 3 लाख की।
जयपुर में 40 इलेक्ट्रिकल बसें चलेंगी
35 नए न्यायालयों की घोषणा।
जयपुर मैट्रो के लिए 2 कोर्ट खुलेंगे
Read More: राजस्थान बजट: किसानों की हो सकती है कर्जमाफी, बन सकते हैं नए ज़िले
बेरोजगारों के लिए :-
9000 सेकंड ग्रेड शिक्षकों की होगी भर्तियां
54000 थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्तियों की घोषणा
बाल विकास परियोजनाओं में भर्ती निकलेगी।
2000 पटवारियों की होगी भर्ती

महिलाओं के लिए :-
महिला कर्मचारियों को कार्यकाल में 2 वर्ष की ‘चाइल्ड केयर लीव’ दी जाएगी
24 आईटीआई में महिला विंग खोले जाएंगे
महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मानदेयकर्मियों का मानदेय बढ़ाया।
1.84 लाख हजार महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मानदेयकर्मी होंगी लाभान्वित।
अन्नपूर्णा भंडार के तहत स्कूल-कॉलेज में सैनेट्री पैड्स का वितरण किया जाएगा। लागत 76 करोड़ रूपए
किसानों/ग्रामीणों के लिए :-
खेत की पैमाइश जरीब के बजाय GPS से होगी।
किसानों के लिए 30 सितंबर तक के 50 हजार रुपए तक के लोन और ओवर ड्यू पर ब्याज माफ होगा। राज्य सरकार पर आएगा 8 हजार करोड़ रुपए का भार।
936 नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे
सात लाख नए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे, किसानों को 2 लाख नए कनेक्शन
1000 नए अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे-
बूंदी-झालीजी का बराना पेयजल परियोजना की घोषणा, लागत 109 करोड़ रुपए
पोकरण फलसुंड बालोतरा परियोजना सितम्बर, 2018 तक पूर्ण होगी
शुरू की जाएगी कछावन पेयजल योजना
500 नए RO प्लांट लगाने की घोषणा
गांवों में सीसी सड़कें बनेंगी, नालियां बनार्इ जाएंगी
ऊंटनी के दूध के प्रसंस्करण व वितरण के लिए जयपुर में बनेगा मिनी-प्लांट
व्यापारी वर्ग के लिए :-
व्यापारिक कल्याण बोर्ड की घोषणा। राजस्थान व्यापारी कल्याण बोर्ड होगा स्थापित
पत्रकारों के लिए :-
पत्रकारों के आवास के लिए 25 लाख तक की ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा
फोटो जर्नलिस्ट एवं वीडियो जर्नलिस्ट के कैमरा बीमा की घोषणा
पत्रकार साहित्यकार कल्याण कोष से दी जाएगी 1 लाख की अर्थिक सहायता।
खिलाड़ियों के लिए :-
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए ‘यूथ आइकन स्कीम’ की घोषणा
राज्य के युवा क्रिकेटर कमलेश नागरकोटि को अंडर 19 वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा
पुलिस बल के लिए:—
नए थाना भवनों के लिए 164 करोड़ का व्यय प्रस्तावित
पुलिसकर्मियों का मैस भत्ता बढ़ाया।
7.10 करोड़ रुपए पुलिस बेडे में नए वाहनों के लिए स्वीकृत।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में :-
28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।
राजधानी के जयपुरिया अस्पताल मे स्वाइन फ्लू जांच केंद खोला जाएगा।
उदयपुर में मदनमेाहन मालवीय आयुर्वेद अस्पताल क्रमोन्नत होगा। पीजी डिप्लोमा के नए कोर्स शुरू होंगे
राज्य में 28 नए पीएचसी खुलेंगे
प्रदेश में विकास कार्यों के लिए:-
सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगा नई सड़कों का निर्माण
विश्व बैंक के सहयोग से पाली, जोधपुर और नागौर में 882 KM सड़कें बनेंगी
जयपुर के रामनिवास बाग से बनेगा अंडरपास, दिल्ली जाने वाले लोगों की यात्रा होगी सुगम।
आमेर को ‘आइकोनिक ट्यूरिज़्म डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित किया जाएगा ।
प्रदेश के सभी म्यूजियम का जीर्णोद्धार होगा।
अलवर में नया कृषि विश्वविद्यालय खोला जाएगा
बूंदी में नया म्यूजियम बनेगा।
बांदीकुई, सांभलेक के कोर्ट अपग्रेड होंगे।

