BJP चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी की घोषणा, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

    0
    155

    जयपुर। राजस्थान में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी की कोशिश 5 साल बाद फिर से सत्ता में लौटने की है। चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अब कमर कस ली है। बीजेपी की ओर से गुरुवार को राजस्थान में चुनाव से जुड़ी 2 अहम समितियों का ऐलान कर दिया गया है। भाजपा ने चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी की घोषणा कर दी है। बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नारायण पचारिया को बनाया गया है तो वहीं मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बनाया गया है।

    संकल्प पत्र समिति के संयोजक बने केंद्रीय मंत्री मेघवाल
    प्रदेश संकल्प पत्र समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल संयोजक की भूमिका में होंगे। जबकि 7 लोगों को सह-संयोजक बनाया गया है। सह संयोजक बनने वालों में दो राज्यसभा सांसदों (घनश्याम तिवारी और किरोड़ी लाल मीणा) के अलावा अल्का सिंह गुर्जर, राजेंद्र सिंह, सुभाष महेरिया, प्रभुलाल सैना और राखी राठौड़ को रखा गया है।

    चुनाव प्रबंधन समिति
    राज्यसभा के पूर्व सांसद नारायण पंचारिया संयोजक होंगे। ओंकार सिंह लखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भजनलाल और दामोदर अग्रवाल को सह संयोजक बनाया गया है, CM मीणा सह संयोजक, कन्हैया लाल, राजेंद्र सिंह शेखावत सह संयोजक होंगे।