भाजपा के नवनियुक्त प्रकल्पों एवं विभाग प्रमुखों की बैठक, पार्टी के सिद्धांतों पर हो निचले स्तर पर कार्य: प्रदेशाध्यक्ष परनामी

0
1067
Ashok Parnami

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी. सतीश के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रकल्पों व 17 विभागों के प्रदेश प्रमुखों की एक महत्वपुर्ण बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न प्रकल्पों एवं विभागों की कार्यरुपरेखा, विभिन्न विषयों पर कार्य कर भाजपा के सिद्धांतों को जनता के बीच पहुंचाने तौर तरीकों पर चर्चा हुई।

निचले स्तर पर हो पार्टी का विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विभिन्न प्रकल्पों एवं विभागों की अहम बैठक में सभी को किस प्रकार कार्य करना है तथा उस कार्य के आधार पर पार्टी का विस्तार निचले स्तर तक करना है, की विस्तृत जानकारी सभी नवनियुक्त प्रकल्प एवं विभाग प्रमुखों को दी गई। प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सम्पूर्ण भारत वर्ष में शिखर पर है तथा पार्टी को और स्थायित्व मिले उस दिशा में कार्य किया जा रहा है। विभिन्न प्रकार के प्रकल्पों एवं विभागों के माध्यम से कार्यों का विकेन्द्रीकरण किया जा रहा है, जिससे काम में मजबूती प्रदान हो।

वर्तमान सपा सरकार यूपी की नाकाम सरकार

उत्तर प्रदेश का दौरा कर लौटे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से बीजेपी का माहौल है। यू.पी. की जनता कठोर कानून व्यवस्था, विकास, भ्रष्टाचार रहित शासन चाहती है। जो वर्तमान में सपा सरकार देने में नाकाम रही है। यू.पी. में भाजपा की सरकार बनेगी एवं पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश ने कहा कि सभी प्रकल्पों एवं विभागों की रचना किस प्रकार खड़ी करनी है, अपने-अपने सभी प्रमुखों को अपने-अपने विभागों एवं प्रकल्पों का रोड़मेप, प्लान तैयार कर कार्यकर्त्ताओं की टीम वर्क के साथ अपने संकल्प को पूर्ण करना चाहिए। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी देश की कई वर्षों से बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को सही करने का प्रयास कर रही है। तथा हम सभी को राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण की मानसिकता के साथ कार्य करते हुए देश का कायाकल्प करना है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here