प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की हमारी योजनाओं से सामाजिक बदलाव आया: राजे

0
733
Rajasthan Bhamashah Yojana

2013 में ऐतिहासिक बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में महिलाओं का विकास और स​शक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं से महिलाओं के जीवन स्तर में बड़ा सुधार हुआ है। राजे सरकार की भामाशाह योजना में महिला को ही परिवार की मुखिया बनाया गया। इसका मकसद महिलाओं को प्रोत्साहन देते हुए विकास की मुख्य धारा में शामिल करना है। Rajasthan Bhamashah Yojana

राज्य सरकार द्वारा महिला स​शक्तिकरण के लिए सात सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है। राजे सरकार ने भामाशाह योजना, धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र निर्माण योजना, किशोरी शक्ति योजना, गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना, राजीव गांधी किशोरी सशक्तिकरण योजना, महिला स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम, स्वावलम्बन योजना, राजस्थान विधवा पेंशन योजना, सहयोग एवं उपहार योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना आदि योजनाएं महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई है। जिसकी वजह से आज प्रदेश में बड़े स्तर पर सामाजिक बदलाव देखने को मिल रहा है। Rajasthan Bhamashah Yojana

Read More: Rajasthan government issues Rs 501 smartphone on Bhamashah card; Know how to avail the scheme

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरूवार को बीकानेर संभाग में अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के पहले दिन लूणकरणसर में जनसभा को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण पर बात की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की हमारी योजनाओं से सामाजिक बदलाव आया है। राज्य सरकार ने राजश्री तथा भामाशाह जैसी महिला कल्याण को समर्पित योजनाओं के जरिए प्रदेश की करोड़ों माताओं-बहनों को सशक्त बनाने का अभूतपूर्व काम किया है। Rajasthan Bhamashah Yojana

सरकार की इन योजनाओं के कारण बालिकाओं के जन्म को लेकर समाज की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव आया है। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सरकार ने लैपटॉप, स्कूटी तथा साइकिल वितरण जैसी योजनाओं के माध्यम से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन दिया। इसी का नतीजा है कि आज प्रदेश के गांव-ढाणियों में जन्म लेने वाली बालिकाएं विदेशों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं और उनका भविष्य संवरा है। Rajasthan Bhamashah Yojana

पहली बार राज्य में करीब 30 लाख किसानों के 50 हजार तक के ऋण माफ किए Rajasthan Bhamashah Yojana

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों के कल्याण तथा युवाओं को रोजगार देने के प्रति समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार करीब 30 लाख किसानों के 50 हजार रूपए तक के ऋण माफ करने के लिए फसली ऋण माफी योजना चलाई गई। प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में कौशल विकास तथा सरकारी नौकरियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी ऐतिहासिक काम हुआ है। उन्होंने ने कहा कि सरकार ने विकास योजनाओं में धन की कमी नहीं आने दी। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि हम प्रदेश के हित में रिफाइनरी लगाने जा रहे हैं और जब इस रिफाइनरी का काम पूरा होगा तो पूरे पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर ही बदल जाएगी। Rajasthan Bhamashah Yojana

लूणकरणसर क्षेत्र में जिप्सम की समस्या पर हमने ठोस कदम उठाया

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि लूणकरणसर क्षेत्र में जिप्सम की समस्या को दूर करने की किसानों की मांग पर हमारी सरकार ने ठोस कदम उठाया है। उन्होंने लूणकरणसर क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी। राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने लूणकरणसर में बड़ी संख्या में विकास कार्य करवाएं है। पिछले साढ़े चार साल में विकास के जितने कार्य यहां हुए हैं वो 50 साल में भी नहीं हो सके थे। Rajasthan Bhamashah Yojana

इससे पहले केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री सी. आर. चौधरी ने कहा कि राजे के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। गांव-गांव में मजबूत गौरव पथ बनाए गए हैं। करीब पांच हजार से अधिक स्कूलों को उच्च माध्यमिक स्तर तक क्रमोन्नत कर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने का अनूठा काम हुआ है। उन्होंने केन्द्र सरकार की ईमानदार एवं पारदर्शी व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को मिले लाभ के बारे में भी बताया। Rajasthan Bhamashah Yojana

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here