नगर निगम चुनाव: 427 ने वापस लिये नाम, अब 2238 उम्मीदवार मैदान में, आज ​मिलेंगे चुनाव चिन्ह

    0
    585

    जयपुर। नगर निगम चुनाव-2020 में नाम वापसी के अंतिम दिन तक 427 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों के 560 वार्डों के लिये कुल 2238 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। आज प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जायेगा। पहले चरण के लिये 29 अक्टूबर और दूसरे चरण में 1 नंवबर को मतदान होगा। नामांकन- पत्र भरने के आखिरी दिन तक 2892 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

    427 प्रत्याशियों ने वापस लिये नाम
    गुरुवार को नाम वापसी की समयावधि समाप्त हो गई। 2892 उम्मीदवारों में से 427 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इनमें उसके बाद अब जयपुर हेरिटेज नगर निगम में 430, जयपुर ग्रेटर में 686, जोधपुर उत्तर में 296, जोधपुर दक्षिण में 312, कोटा उत्तर 225 और कोटा दक्षिण नगर निगम में 289 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं। जयपुर हेरिटेज नगर निगम में 77, जयपुर ग्रेटर में 136, जोधपुर उत्तर में 69, जोधपुर दक्षिण में 62, कोटा उत्तर 35 और कोटा दक्षिण नगर निगम में 48 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं।

     आगे का कार्यक्रम
    नामांकन-पत्र भरे जाने के बाद से कांग्रेस और बीजेपी ने अपने बागी प्रत्याशियों और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के प्रयास शुरू कर दिये थे। इसके कुछ हद तक दोनों पार्टियों को सफलता भी मिली है। लेकिन कई जगह बगावत का झंडा अभी बुलंद है। लिहाजा वहां दोनों पार्टियों को समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। आज सिंबल मिलने के साथ ही चुनाव प्रचार में तेजी आ जायेगी। 29 अक्टूबर को जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगम के लिये मतदान होगा। उसके बाद 1 नंवबर को जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण नगर निगम के लिये वोट डाले जायेंगे। मतदान का समय सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। मतगणना 3 नवंबर को सभी नगर निगमों में सुबह 9 बजे से होगी। उसके तत्काल बाद परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here