मंत्री जाएं प्रदेश के बुथों पर और व्यक्तिगत रूप के करें बात, सुराज संकल्प के वादों को कितना पूरा किया: राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह

0
706
amit-shah

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने तीन दिवसीय राजस्थान प्रवास पर है। सुबह 10:40 पर राजधानी जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने उनका स्वागत किया। शाह के प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने तक कई जगह कार्यकर्ता और प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जयपुर पहुंचने के बाद प्रदेश मुख्यालय में वसुंधरा राजे कैबिनेट की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्थान में संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए मंत्रिमंडल सदस्यों से बात की। शाह ने मंत्रियों को दो टूक कहा कि मैं यहां विभागों की बात करने नहीं आया। सरकार का संगठन में कैसे उपयोग हो सकता है इस पर बात करने आया हूं। शाह ने बूथ लेवल को मजबूत करने के साथ ही विस्तारकों को मजबूत करने के निर्देश दिए।

सुराज संकल्प के कितने वादों को किया पूरा

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश के मंत्रियों और पदाधिकारियों को कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने उत्तरप्रदेश में किया ठीक उसी प्रकार राजस्थान में भी भाजपा को बूथ स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा की पार्टी के पदाधिकारी, मंत्री प्रदेश के बूथ दौरों पर जाएं और समाज के प्रबुद्धजनों के बात करें। शाह ने एक-एक मंत्री से पूछा की सुराज संकल्प के कितने वादे और कितनी घोषणाओं को अभी तक पूरा किया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेशाध्य्क्ष अशोक परनामी भी मौजूद रहे।

सरकार के कार्यों का लिया फीडबैक

शाह ने कैबिनेट की बैठक के बाद दोपहर में विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों और सांसदों से सीधा संवाद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बैठक में विधायकों, सांसदों से सरकार द्वारा उनके क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों का फीडबैक लिया। बैठक में शाह के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश के मंत्री, केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, संगठन मंत्री सुनील बंसल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सरकार की 103 योजनाओं से मिला आम जन को लाभ

अमित शाह ने शाम को बिड़ला ऑडिटोरिम में हुए कार्यक्रम में समाज को प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, समाज सेवियों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है। राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वो किया है जो शायद किसी और राज्य ने सोचा भी नही थी। मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व में राजस्थान देश के बससे अग्रणी राज्यों में शुमार है। उन्होने कहा कि भाजपा देश की उन पार्टियों में शामिल है जिनमें सिद्धांतों के पार कुछ नही होता। इस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नही है और इसीलिए भाजपा दुनिया की सबसे बेहतरीन पार्टियों में शामिल है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार की 103 योजनाओं के देश के आम और गरीब आदमी को लाभ मिला है और भारत आगे बढ़ा है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here