17 साल बाद दिसंबर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, इस जिले में 34 डिग्री के पार हुआ तापमान

    0
    890

    जयपुर। मौसम विभाग ने पिछले दिनों दिसंबर, जनवरी और फरवरी में इस साल राजस्थान में सामान्य से ज्यादा सर्दी पड़ने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन आज और कल की धूप को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस भविष्यवाणी सही नहीं है। सुबह-शाम हाड़ कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सर्दी का आलम यह है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, धुंध के साथ-साथ कोहरे ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में सर्दी के मौसम में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है।

    17 साल बाद टूटा तापमान का रिकॉर्ड
    दिसम्बर माह में ही शुक्रवार को सबसे गर्म दिन रहा। कल चूरू का तापमान रहा 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 सालों में सबसे अधिक है। इससे पहले साल 2003 में आठ दिसम्बर को चूरू का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बाड़मेर में तो कल दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि यहां दिसंबर में दिन का औसत तापमान 27 डिग्री रहता है। ऐसे में लोगों को दिन में गर्मी सा अहसास होने लगा। यही स्थिति कल पाली, जैसलमेर और जोधपुर की रही, जहां दिन का तापमान 31 डिग्री या उससे ऊपर रहा।

    शेखावाटी अंचल में सर्दी बरकरार
    प्रदेश में शेखावाटी अंचल की बात करें तो यहां सर्दी के तेवर तेज है। चूरू, सीकर, झुंझुनूं और उससे लगते हनुमानगढ़, गंगानगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। इसके इतर जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर सहित कई बड़े शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से लेकर 15 डिग्री के बीच रहा।