5 प्रसिद्ध पतंग के प्रकार: पतंगबाजी को लेकर अनोखी जानकारी

0
1430
Makar Sankranti

कल मकर संक्रांति है। यह दिन है तिल के लड्डू खाने का और पतंगबाजी का। हालांकि समय के साथ पतंगबाजी का दौर कम हो गया है लेकिन इसके शौकीनों के लिए आज भी इस दिन का अलग ही क्रेज़ है। सुबह—सुबह उठकर छत पर जाना, लंबे—लंबे पेच लड़ाना और वो काटा का शौर आखिर कौन भूल सकता है। makar sankranti

Read more: राजस्थान बदल रहा है और बदल रही है रेगिस्तान की पहचान, थार में हरियाली लहरा रहे है हमारे किसान 

समय काफी तेजी से बदल गया है और आज तरह—तरह की पतंगें भी बाजार में आ गई हैं। लेकिन एक बात अभी तक नहीं बदली है और वह है पतंगों की डिजाइन। आज भी पतंगें उन्हीं नामों के साथ बाजार में बेची व खरीदी जाती हैं जिन नामों से पहले बेची—खरीदी जाती रही हैं। आइए जानते हैं 5 प्रसि​द्ध पतंगों के बारे में …. makar sankranti

Makar Sankranti

  1. चांददारा पतंग

Makar Sankrantiमार्केट में सबसे ज्यादा आकर्षक और बिकने वाली पतंग है चांददारा। इस पतंग की नोक पर एक सर्किल के अंदर आधा चंद्रमा और ​बीच में स्टार बना होता है। नीचे की तरह त्रिभुजाकार कलकी लगी होगी। जब इसे आसमान में चढ़ाया जाता है तो यह पतंग सभी पतंगों में अलग ही नजर आती है। makar sankranti

  1. ग्लासदारा पतंग makar sankranti

हमारी अगली पतंग जो इस लेख के पन्नों पर उड़ने को तैयार है, वह है ग्लासदारा। इस पतंग की नोक पर एक उलटे ग्लास का निशान बना होता है जो पतंग के कलर से एकदम अलग होता है। नीचे की ओर ठीक उसी रंग की कलकी लगी होती है। चांददारा के बाद ग्लासदारा पतंग सबसे अधिक पसंद की जाती है। makar sankranti

  1. पानदारा पतंग

Makar Sankrantiपान पसंद करने वालों या फिर दिलदारों के लिए है पानदारा पतंग। इस पतंग के बीच में लाल पान या हार्ट शेप डिजाइन बनी होती है। नीचे की ओर उसी कलर की कलकी। जब आसमान में यह पतंग दूसरों के पेच काटती है तो उनके हार्ट सच में ही इस डिजाइन की तरह लाल हो जाते हैं। makar sankranti

Makar Sankranti

  1. मांगलदारा पतंग makar sankranti

दो कलर वाली मांगलदारा पतंग को मार्केट में काफी पसंद किया जाता है। इसकी उपरी छोर पर अलग कलर की बॉर्डर दी हुई होती है। नीचे की तरफ उसी कलर की कलकी। makar sankranti

Makar Sankranti

  1. आंखलदारा पतंग

दो आंखों वाली डिजाइन वाली यह पतंग ठीक वैसी ही लगती है जैसे किसी ने पतंग पर दो आंखें लगा दी हो। हालांकि इस पतंग का डिजाइन थोड़ा पुराना हो गया है लेकिन इसे पसंद करने वालों की पसंद कभी पुरानी नहीं होने वाली। makar sankranti

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here