जेपी नड्डा की टीम की घोषणा, 38 राष्ट्रीय पदाधिकारियों में वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बरकरार, यहां देखें पूरी लिस्ट

    0
    163

    जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को राजस्थान में हैं, लेकिन जयपुर पहुंचने से पहले ही जेपी नड्डा ने अपनी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी है। इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और एक सह राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), 13 राष्ट्रीय सचिव और एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष का नाम शामिल हैं। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थी, उन्हें नई लिस्ट में भी भाजपा उपाध्यक्ष के तौर पर बरकरार रखा गया है।

    वसुंधरा राजे, रमन सिंह सहित 38 नेताओं को मिली जगह
    भाजपा की ओर से जारी सूची में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), शिवप्रकाश (लखनऊ) को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, राजेश अग्रवाल (उत्तर प्रदेश) को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल (उत्तराखंड) को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।