जन आक्रोश यात्रा : चाकसू में गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा, कांग्रेस पर लगाए ये गंभीर आरोप

    0
    238

    जयपुर। विधानसभा क्षेत्र चाकसू में अशोक गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराधों जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। जन आक्रोश यात्रा का चाकसू के जैन समाज के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अतिशय क्षेत्र पदमपुरा से रथ यात्रा का आगाज आरंभ हुआ। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम भगवान पदम प्रभु के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर प्रदेश से आये हुए जयपुर दक्षिण देहात जिला प्रभारी विमल अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला।

    बीजेपी सरकार की योजनाओं के नाम बदले
    विमल ने कहा कि अगर कोई नेता भामाशाह स्वास्थ्य योजना का नाम बदलकर चिरंजीवी योजना कर दे तो इसको किताब बदलना नहीं कवर बदलना कहते हैं। अन्नपूर्णा योजना को बदल कर इंदिरा रसोई जब तक नहीं किया तब तक इनको चैन नहीं मिला।

    प्रदेश में अपराध चरम पर
    कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि अगर आप चाहते हो कि आपकी बहनें सुरक्षित रहें, प्रदेश में रोजगार के अवसर बनें। पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो, बिजली के दाम में कटौती हो तो इस सरकार को गद्दी से हटाना ही होगा। चाकसू विधानसभा प्रभारी गणेश सिंह राजावत ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद राजस्थान में सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ा है। प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है।