क्या राजस्थान कांग्रेस में कोई काबिल नहीं जो राहुल को चुनावी चेहरा बनाया…

0
1363
Rajasthan Congress

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव अशोक गहलोत, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और सीपी जोशी की जमकर क्लास ली। रथ यात्रा के दौरान उदयपुर संभाग में छोटी सादड़ी में जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राहुल गांधी ने अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सीपी जोशी के नामों को नकारते हुए खुद को ही कांग्रेस का चुनावी चेहरा घोषित कर दिया है। इससे साफ है कि राजस्थान कांग्रेस में कोई काबिल चेहरा ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि स्पष्ट है कि कांग्रेस भाजपा से घबरा गई है और हार के डार से राहुल को राजस्थान चुनाव का चेहरा बनाया लेकिन कांग्रेस यहां जीतने वाली नहीं है। Rajasthan Congress

निम्बाहेडा को ही मध्यप्रदेश समझते हैं राहुल: राजे Rajasthan Congress

Read More: कांग्रेस का भामाशाह योजना बंद करने का सपना पूरा न होने दें: राजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह वो राहुल है जो एक बार मोटरसाइकिल पर सवार होकर मध्यप्रदेश के लिए निकले और निम्बाहेड़ा को ही मध्यप्रदेश समझकर सभा करने लग गए। किसी ने बताया, सर ये मध्यप्रदेश नहीं, राजस्थान है। अब बताओ, क्या ऐसा नेता राज्य में चुनाव लडे़गा, जिसको पता नहीं कि निम्बाहेड़ा, बांसवाड़ा चित्तौड़गढ़, झालावाड़ व कोटा कहां और किस दिशा में हैं। Rajasthan Congress

राहुल गांधी पर कसा तंज-चलो भाजपा ने मंदिर जाना तो सिखा ही दिया Rajasthan Congress

मुख्यमंत्री राजे ने छोटी सादड़ी, चित्तौडगढ़ और कपासन विधानसभा क्षेत्र के अनगढ़ बाउजी गांव में सभाओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 11 अगस्त को जयपुर आ रहे हैं और गोविंद देवजी व मोती डूंगरी गणेशजी के दर्शन करेंगे। अच्छी बात है लेकिन चुनाव के वक्त राहुल को गोविंद देवजी और मोती डूंगरी गणेशजी क्यों याद आ रहे हैं। वे पहले भी तो कई बार जयपुर आ चुके हैं। उनकी तो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में ताजपोशी भी जयपुर में ही हुई थी। तब तो वह किसी मंदिर में नहीं गये। आज ही आज अचानक उन्हें भगवान कैसे याद आ गये? जबकि कांग्रेस के नेता तो मुझ पर सवाल उठाते आए हैं कि मैं मंदिर बहुत जाती हूं। चलो अच्छा है। भाजपा ने राहुल को मंदिर जाना तो सिखा दिया। वे उन मंदिरों में भी जाए जिनका विकास हमारी सरकार ने किया है। Rajasthan Congress

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here