
जयपुर। राजस्थान में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने CMR और बड़ी चौपड़ पर भी ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
जानिए कहां-कहां फहराया गया तिरंगा
75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम गहलोत ने जयपुर में निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ी चौपड़, जयपुर में तिरंगा फहराया। गुलाबी शहर के केंद्र में यह एक विशेष क्षण है क्योंकि भारत स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का जश्न मना रहा है। इसके बाद अमर शहीद शहीद शहीदों को बधाई। एसएमएस स्टेडियम जयपुर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
प्राणोत्सर्ग करने वाले के सपूतों के चरणों में सादर प्रणाम : वसुंधरा राजे
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शहीदों को नमन करते हुए जनता को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाए दी। राजे ने अपने ट्विटर पर लिखा, आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी का यह पर्व हमें ना सिर्फ स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य व बलिदान का स्मरण कराता है, बल्कि हजारों राष्ट्रचिंतकों द्वारा संजोये गए ‘स्वर्णिम भारत’ के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने आगे लिखा, आइए, हम सब मिलकर सृजनता की ज्योति से राष्ट्र चेतना, राष्ट्रहित और भारत उदय के संकल्प की आधारशिला रखें। साथ ही इस पुण्य अवसर पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों व वीर जवानों के समर्पण एवं बलिदान को नमन करें।
जय हिन्द!
आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी का यह पर्व हमें ना सिर्फ स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य व बलिदान का स्मरण कराता है, बल्कि हजारों राष्ट्रचिंतकों द्वारा संजोये गए 'स्वर्णिम भारत' के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है।#IndiaIndependenceDay pic.twitter.com/SsGdA1XxvH
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) August 15, 2021

