अब ‘प्रत्युष’ से मिलेगी मौसम के सटीक अनुमान की जानकारी

0
1009

अब भारत में मौसम की जानकारी पहले से बेहतर और सटीक अनुमान के साथ मिल सकेगी। इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ ट्रापिकल मीटेरोलॉजी (IITM) पुणे में देश का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर प्रत्युष स्थापित किया गया है। आईआईटीएम के अनुसार प्रत्युष की क्षमता 6.8 पेटाफ्लॉप है जिसकी सहायता से सटीक मौसम पूर्वानुमानों का पता लगाया जा सकता है। यह देश का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर है। प्रत्युष के साथ ही भारत दुनिया का चौथा सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर बनाने में कामयाब हो चुका है। अब प्रत्युष के आगे केवल जापान, यूएसए और यूनाइटेड किंगडम् हैं। प्रत्युष से पहले भारत के पास 1.0 पेटाफ्लॉप की क्षमता तक कम्प्यूटिंग करने की क्षमता थीं। Pratyush

आपको बता दें कि इस तरह के सुपर कम्प्यूटर वैज्ञानिकों के लिए डीएनए रिसर्च और ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने एवं परमाणु शोध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Pratyush

Read More: राजस्थान उपचुनाव : नामांकन के बाद ताकत-प्रदर्शन, प्रचार का दौर तेज़

प्रत्युष के साथ ही तकनीक की दुनिया में भारत ने एक और मील का पत्थर स्थापित कर लिया है। प्रत्युष को दो सरकारी संस्थानों में लगाया जाएगा। 4.0 पेटाफ्लॉप क्षमता वाला सुपर कम्प्यूटर पुणे स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ ट्रापिकल मीटेरोलॉजी में लगाया जाएगा। वहीं 2.8 पेटाफ्लॉप क्षमता वाला सुपर कम्प्यूटर नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रैंज वेदर फॉरकॉस्ट, नोएडा में लगने वाला है। Pratyush