पिंकसिटी की चारदीवारी में पानी की आपूर्ति का सिस्टम होने जा रहा हाईटेक

    0
    1112
    Mission amrit

    राजधानी जयपुर में पानी की आपूर्ति का सिस्टम हाईटेक होने जा रहा है। अमृत मिशन के तहत अब जयपुर शहर की चारदीवारी में पानी रूपी अमृत की आपूर्ति का सिस्टम हाईटेक होगा। चारदीवारी के एक हिस्से के लिए 50 करोड़ 68 लाख की योजना स्वीकृत की गई है। इस पर योजना पर काम भी शुरू हो चुका है। Mission amrit

    सिस्टम के हाईटेक हो जाने के बाद इस योजना के तहत जहां चारदीवारी के इस हिस्से में चौबीस घंटे पानी मिलेगा, वहीं बिजली की खपत और पानी की छीजत भी कम होगी। राजधानी जयपुर की चारदीवारी के बड़े हिस्से को अब प्रतिदिन 24 घंटे पानी उपलब्ध हो सकेगा। अमृत योजना के तहत चारदीवारी के एक हिस्से के लिए 50 करोड़ 68 लाख की योजना पर काम भी शुरू हो गया है। इस योजना के तहत दो साल की अवधि में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। Mission amrit

    37 हजार मीटर की पुरानी पाइप लाइन को बदला जाएगा, 110 पम्पिंग स्टेशन भी बदलेंगे Mission amrit

    इस योजना से जयपुर शहर के हवामहल और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के चौकड़ी विश्वेश्वर, मोदीखाना, सरहद आदि इलाके लाभान्वित होंगे। जौहरी बाजार और किशनपोल बाजार के बीच के इलाके इस योजना से खास तौर लाभान्वित होंगे। योजना से पानी वितरण का सिस्टम भी हाईटेक किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र की 37 हजार मीटर की पुरानी पाइप लाइन को बदला जाएगा। Mission amrit

    Read More: 10 years of Gurjar agitation in Rajasthan, Nothing remarkable achieved; Will it be fruitful in 2018?

    वहीं जयपुर शहर के 110 पम्पिंग स्टेशन पर उपकरण बदलकर नए आधुनिक और ऑटोमेटिक उपकरण भी लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि नये उपकरणों से लीकेज का ऑटोमेटिक रूप से पता भी लग जाएगए। साथ ही किस इलाके में कितना पानी सप्लाई हुआ है इसका भी पूरा हिसाब-किताब रहेगा। योजना के तहत रामनिवास बाग स्थित पम्प हाउस और बालावाला पर स्काडा सिस्टम भी लगाया जाना है। इससे पानी की छीजत का सही पता लग पाएगा। Mission amrit

    नए सिस्टम से पानी के साथ ही राजस्व का भी पता लग जाएगा

    नए सिस्टम से यह पता लग पाएगा कि कितना पानी आगे भेजा गया है और कितना राजस्व प्राप्त हुआ है। योजना के तहत जहां इस पूरे इलाके की सर्विस लाइन बदली जाएगी। वहीं करीब 68 हजार 500 नये वाटर मीटर भी लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि करीब दस हजार वाटर मीटर ऐसे भी लगाए जाएंगे जो ऑटोमेटिक रीडिंग देने वाले होंगे। Mission amrit

    यह सब काम चण्डीगढ़ की एक फर्म युनिप्रो को दिया गया है। कंपनी की ओर से ठेकेदार ने इस पर काम शुरू भी कर दिया है। कंपनी द्वारा लगाए जाने वाले इन नये वाटर मीटर्स का अगले 7 वर्ष तक का रखरखाव का जिम्मा भी कंपनी का होगा। माना जा रहा है कि इस योजना के तहत ये कार्य होने से विभाग को तो फायदा होगा ही साथ ही जनता की सुविधाओं में भी विस्तार हो जाएगा। Mission amrit