
सर्दियों की दस्तक के बाद अब देश के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी की शुरूआत हो गई है। सर्दियों में बर्फबारी का लुत्फ लेने के इच्छुक लोगों के लिए भारत का स्वर्ग कश्मीर स्वागत के लिए तैयार खड़ा है। सर्दियों में बर्फवारी के बीच वैकेशन मनाने का मन बना चुके लोग अब कश्मीर ट्यूर पर जा सकते हैं। kashmir का बेहद खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य और घाटिेयों में बर्फ से लदे देवदार और चीड़ के पेड़ बेहद मनमोहक नज़र आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार कश्मीर ट्रिप पर जाने के लिए बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके जाने का सही वक्त शुरू हो चुका है। अब कश्मीर में बर्फबारी का लुत्फ उठाया जा सकता है। नीचे जानिए, वादियों में बर्फबारी से कैसे खिल उठा है हमारा कश्मीर..
Kashmir में शुष्क मौसम का दौर खत्म बर्फबारी हुई शुरू
जम्मू-कश्मीर में पिछले एक महीने से अधिक समय तक चला शुष्क मौसम का दौर समाप्त हो गया। सोमवार को कश्मीर की वादियों तथा राज्य के ऊपरी हिस्सों में हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुर्इ। राज्य में बर्फबारी और बारिश से समूची घाटी और लद्दाख क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई हैं। यह कश्मीर में शीतकालीन मौसम में पहली बर्फवारी है। अब उम्मीद की जा रही है कि सर्द मौसम के अंत तक लगातार बर्फबारी होती रहेगी। जिससे देश के बाकी हिस्सों में ठंड भी बढ़ेगी। बर्फवारी का सबसे ज्यादा असर हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में देखने को मिलता है। कश्मीर में बर्फबारी के साथ यहां भी ठंड में इजाफा हो जाता है।
गुलमर्ग में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी की गई है रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार कश्मीर के ऊपरी इलाकों में रात में अच्छी बर्फबारी हुई। विभाग के अधिकारियों के अनुसार उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 15 सेंटीमीटर यानी करीब छह इंच तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में भी हल्की बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछली रात शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में 4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। शहर में रात में 4.3 एमएम बारिश भी दर्ज की गई है। बारिश और बर्फबारी के साथ ही जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
मनाली में हुई बर्फबारी, राजधानी दिल्ली में भी तापमान में भारी गिरावट
kashmir के साथ ही हिमाचल प्रदेश के मनाली के पहाड़ों में भी बर्फबारी हुई है। वहीं धर्मशाला में हुई भारी बारिश के कारण श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से दो दिन पहले तक इस पहाड़ी शहर से बाहर नहीं निकल पाईं। लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते श्रीलंका की टीम चार घंटे तक हवाई अड्डे पर फंसी रही। इसके बाद टीम वापस होटल लौटने लौट गई। श्रीलंका की टीम मंगलवार को यानी आज रवाना होगी। दूसरा वनडे 13 दिसंबर को पंजाब के मोहाली में खेला जाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार शाम बारिश होने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



