राजस्थान के 5 राज्यों में भारी बारिश, सरकार और प्रशासन मदद में जुटे

    0
    938
    rescue

    मरुभूमि कहे जाने वाले राजस्थान में इस बार मानसून का कहर ऐसा बरपा कि राज्य के 5 ज़िलों में बाढ़ के हालात हो गए। इन ज़िलों में लगातार आ रही बारिश के कारण हर जगह पानी भर गया। राज्य के जालोर, बाड़मेर, सिरोही, पाली और राजसमंद में बारिश के कारण जनजीवन में बिखराव आ गया है। अभी कल ही सरकार की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन ज़िलों के हालातों का जायज़ा लिया है। अपनी ओर से सरकार ने पूरी मदद उपलब्ध करवा रखी है। राज्य सरकार ने अपने प्रशासनिक अमला को इन ज़िलों में बेहतर स्थिति बनाने के निर्देश दिए हैं। खुद मुख़्यमंत्री राजे व सरकार का मंत्रिमंडल स्थिति से लगातार अवगत हो रहा है। सरकार बाढ़ नियंत्रण के लिए पूरी शिद्दत से हर स्तर पर जाकर काम कर रही है। सरकार के अधिकारियों ने खाने का राशन और राहत पहुंचाने की पूरी कार्यनीति बना ली है।

    लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने की पूरी व्यवस्था:

    हालांकि राजस्थान सरकार बाढ़ एवं आपदा से बचाव के लिए पहले से काम कर रही थी। लेकिन इस विकट स्थिति का अंदाजा नहीं था। कई दिनों तक लगातार बारिश ने इन क्षेत्रों की व्यवस्था ही बिगाड़ कर रख दी। इन विपरीत हालातों के बावजूद भी सरकार ने मोर्चा संभालकर स्थिति पर काबू पाया हुआ है। सरकार ने एसडीआरएफ और सेना के एक दल को बचाव एवं राहत कार्य के लिए जालोर भेज दिया है। इसके अलावा जोधपुर में केंद्र की तरफ से सेना ने बचाव अभियान चला रखा है।

    सरकार के बचाव अभियान से सैंकड़ों की जान बची:

    राज्य के इन प्रभावित ज़िलों में सरकार ने हर तरह की सुविधा मुहैया करवा रखी है। हेलीकाप्टर के दौरे करवाकर अब तक सैंकड़ों लोगों की जान बचा ली गई है। प्रत्येक व्यक्ति को इस बाढ़ से बचाकर निकालने के लिए सरकार सभी साधन-सुविधाओं का उपयोग कर रही है। राजस्थान सरकार के रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत इन सभी ज़िलों में बचाव की टीम भेजी गई है। केंद्र की एसडीआरएफ, सेना, और राज्य सरकार की ओर से आर.ए.सी. को बचाव के लिए लगाया गया है। स्थानीय बचाव दल के अथक प्रयासों से नदी, नालों में फंसे लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। हर स्तर पर सरकार बचाव कार्य में लगी है।