12वीं के परिणामों में सरकारी स्कूलों ने दी प्राईवेट स्कूलों को मात, सरकार के प्रयासों से सुधर रहा हैं शिक्षा स्तर

0
2232

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2017 की 12वीं सांइस और कॉमर्स के रिजल्ट सोमवार दोपहर को घोषित कर दिए। यह पहली बार हैं जब बोर्ड ने बिना मेरिट के परिणाम जारी किया है। साइंस का रिजल्ट 90.36 फीसदी और कॉमर्स का रिजल्ट 90.88% रहा। सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिया।मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए नवाचारों का परिणाम इन परीक्षाओं में देखने को मिला हैं। पिछले साल की तुलना में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट साइंस वर्ग में 10% कॉमर्स में 5% बढ़ा। जबकि प्राइवेट स्कूलों का साइंस का रिजल्ट केवल 5% ही बढ़ा। वहीं, कॉमर्स का रिजल्ट 3% घटा है। दोनों वर्गों में बेटियों ने बाजी मारी। साइंस वर्ग में उत्तीर्ण लड़कियों का प्रतिशत 93.30 और लड़कों का 89.21% रहा। जबकि, कॉमर्स में लड़कियों का प्रतिशत 95.27% रहा, वहीं 88.56 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सरकारी स्कूलों के परिणाम लगातार सुधार रहे हैं। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।

 

ऐसा रहा विज्ञान संकाय का परिणाम

इस वर्ष 12वीं साइंस में प्रदेश के कुल 2 लाख 34 हजार 502 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए। इनमें 1 लाख 68 हजार 736 लड़के और 65 हजार 766 लड़कियां हैं। इस बार कुल 2 लाख 32 हजार 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें लड़कों की संख्या 1 लाख 66 हजार 704 है और लड़कियों की संख्या 65 हजार 378 है। बोर्ड ने कुल 2 लाख 9 हजार 708 विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया है। इनमें प्रथम श्रेणी में 1 लाख 63 हजार 625 प्रथम श्रेणी, 44 हजार 31 द्वितीय श्रेणी और 141 तृतीय श्रेणी रहे। 1911 आंशिक उत्तीर्ण रहे। कुल 5 हजार 362 विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा के योग्य घोषित किया गया।

1 लाख 48 हजार लड़के हुए पास

12 वीं विज्ञान में कुल 1 लाख 48 हजार 712 लड़के उत्तीर्ण हुए। इनमें 1 लाख 11 हजार 153 प्रथम श्रेणी में, 35 हजार 708 द्वितीय श्रेणी में और 117 लड़के तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 1 हजार 712 लड़के उत्तीर्ण हुए। 4 हजार 170 को पूरक परीक्षा योग्य घोषित किया गया। कुल परिणाम 89.21 प्रतिशत रहा।

60 हजार से अधिक लड़कियां हुई सफल

बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार कुल 60 हजार 996 लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। इनमें 52 हजार 472 प्रथम श्रेणी, 8 हजार 323 द्वितीय श्रेणी और 24 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। 117 लड़कियां केवल उत्तीर्ण हुईं और 1192 लड़कियां पूरक परीक्षा योग्य घोषित की गई हैं।

कॉमर्स का परिणाम भी रहा चौंकाने वाला

12वीं कॉमर्स में कुल 48 हजार 111 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए। इनमें 31 हजार 572 लड़के और 16 हजार 539 लड़कियां हैं। कुल 47 हजार 528 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने वाले लड़कों की संख्या 31 हजार 110 और लड़कियों की संख्या 16 हजार 418 है। कुल 43 हजार 194 विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। इनमें प्रथम श्रेणी से 25 हजार 317 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। द्वितीय श्रेणी से 16 हजार 493 और तृतीय श्रेणी से 1337 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 47 विद्यार्थी आंशिक उत्तीर्ण और 2072 को पूरक परीक्षा योग्य घोषित किया गया।

27 हजार 552 लड़के रहे सफल

बोर्ड रिपोर्ट के अनुसार कुल 27 हजार 552 लड़कों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। इनमें प्रथम श्रेणी में 13 हजार 702 लड़के, द्वितीय श्रेणी में 12 हजार 625 लड़के और तृतीय श्रेणी में 1193 लड़के उत्तीर्ण घोषित किए गए। 32 लड़के आंशिक उत्तीर्ण रहे और 1650 लड़कों को पूरक परीक्षा योग्य घोषित किया गया।

15 हजार 642 लड़कियां उत्तीर्ण

बोर्ड रिपोर्ट के अनुसार कुल 15 हजार 642 लड़कियां उत्तीर्ण घोषित की गईं। इनमें प्रथम श्रेणी में 11 हजार 615,द्वितीय श्रेणी में 3868,तृतीय श्रेणी में 144,आंशिक उत्तीर्ण 15 और पूरक परीक्षा योग्य 422 को घोषित किया गया है।