जल्द होगा स्कूल व्याख्याताओं का पदस्थापन, इस रिपोर्ट के आने के बाद सरकार करेगी 48 हजार स्कूल व्याख्याताओं की भर्ती

    0
    2253
    CM Vasundhara Raje With Students

    राज्य सरकार प्रदेश में स्कूल व्याख्याता भर्ती को लेकर संवेदनशील हैं। स्कूल व्याख्याता भर्ती के मामले पर विधानसभा में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि कार्मिक विभाग की परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद जल्द से जल्द काउन्सलिंग कर पदस्थापन किया जाएगा।

    स्कूल व्याख्याताओं के 47 हजार 328 पद स्वीकृत

    विधानसभा में शिक्षा मंत्री देवनानी ने बताया कि शिक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि कुल स्कूल व्याख्याताओं के 47 हजार 328 पद स्वीकृत है, जिसमें से 16 हजार 842 पद खाली है। जिसके आधार पर सरकार वर्ष 2015 में 13 हजार 98 पदों को विज्ञापित किया गया था। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर, 2015 को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्कूल व्याख्याता भर्ती की परीक्षा करवाई गई और 2016 में परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। शिक्षा राज्यमंत्रियों ने बताया कि इन सब खाली पदों में 50 प्रतिशत डीपीसी द्वारा व 50 प्रतिशत सीधी भर्ती द्वारा भरे जाते हैं।

     1,150 व्याखाताओं को दी थी नियुक्तियां

    शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा से वर्ष 2016-17 की डीपीसी करवा दी गई थी एवं वर्ष 2017-18 की भी डीपीसी तुरन्त अप्रेल, 2017 में करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलाई, 2016 के परीक्षा परिणाम के आते ही राज्य सरकार ने तुरन्त नियुक्तियां देनी शुरू की थी जिसमें 1 हजार 150 व्याख्याताओं की नियुक्ति दे दी थी, परन्तु इसी दौरान प्रश्न पत्र के विवाद को लेकर परीक्षार्थी न्यायालय में गए व उच्च न्यायालय स्थगन देने के कारण ये नियुक्तियां रुकी हुई हैं। 8 फरवरी, 2017 को उच्च न्यायालय ने स्थगन/याचिका खारिज कर दी है।

    सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कार्मिक विभाग कर रहा हैं परीक्षण

    शिक्षा मंत्री देवनानी ने बताया कि हमने उससे पहले और विषयों की काउन्सलिंग करवा दी थी, लेकिन इसी दौरान इस सम्बन्ध में उच्चतम न्यायालय का अन्तरिम आदेश हो गया है। राज्य सरकार सारी परिस्थितियों का कार्मिक विभाग से परीक्षण करवा रही है। विभाग से रिपोर्ट आने के बाद काउन्सलिंग कर जल्द से जल्द पदस्थापन की कार्यवाही की जाएगी।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here